Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्रीय विद्यालय मैथन में स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 16 Dec 2021 06:28 PM (IST)

    केंद्रीय विद्यालय संगठन के 58 वां स्थापना दिवस मैथन केंद्रीय विद्यालय में गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    Hero Image
    केंद्रीय विद्यालय मैथन में स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

    संस, मैथन : केंद्रीय विद्यालय संगठन के 58 वां स्थापना दिवस मैथन केंद्रीय विद्यालय में गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा पारितोषिक वितरण के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के म्यूजिक शिक्षिका अंबालिका सिन्हा एवं छात्राओं के द्वारा विद्यालय के प्रार्थना गीत से प्रारंभ किया गया। दृष्टि दास श्रीजोई गांगुली तथा अद्धा प्रखर द्वारा एकल नृत्य प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के छात्र नेता सिन्हा ने विद्यालय के स्थापना दिवस पर प्रकाश डाला। विद्यालय की शिक्षक तहलाद अहमद ने एक सुंदर संगीत प्रस्तुत करते हुए अपने विचार रखे। विद्यालय की छात्राएं अनुष्का, श्रीजोयी गांगुली, पूर्णिमा, रोमा, बार्बी मजूमदार, कृष्ण प्रिया आदि ने समूह गीत प्रस्तुत किया। सतर्कता जागरूकता पर विद्यालय द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें ग्रुप ए में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय क्रमश: संचिता कुमारी ,रेवा रत्न, अनिकेत कुमार तथा ग्रुप बी में नगमा प्रवीण, अरनव दे तथा पलक राई को मोमेंटो तथा प्रशस्ति पत्र दी गई। विद्यालय के प्राचार्य नवेंदु पाराशर ने विद्यालय के स्थापना दिवस पर कहा कि संपूर्ण भारत वर्ष में केंद्रीय विद्यालय ने शिक्षा जगत में अहम भूमिका अदा की है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राएं आज देश के अच्छे-अच्छे स्थान पर पदस्थापित हैं। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के छात्र हर्ष कुमार यादव ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक धनंजय कुमार, अनुपम तिवारी, अनिरुद्ध पाठक, विजया खालको, हरीश दास तथा शिक्षिकाएं श्रीनन्दा गांगुली, रितु पांडे, अंबालिका सिन्हा, प्रार्थना मैडम का योगदान रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें