Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CPWD Dhanbad कार्यालय में घुसकर अधीक्षण अभियंता को ठेकेदारों ने पीटा, जबरन पास करना चाहते थे बिल

    By MritunjayEdited By:
    Updated: Sat, 27 Mar 2021 07:07 AM (IST)

    CPWD धनबाद कार्यालय के कर्मियों का कहना है कि हंगामा करने वालों में दो ठीकेदार गोपाल सिंह तथा संजय पांडेय भी थे। पुलिस उनको तलाश रही है। अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार ने धनबाद के एसएसपी असीम विक्रांत मिंज से मामले की शिकायत की है।

    Hero Image
    अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार की पिटाई ( प्रतीकात्मक फोटो)।

    धनबाद, जेएनएन। सरायढेला स्थित सीपीडब्ल्यूडी कार्यालय में शुक्रवार को आधा दर्जन लोगों ने घुसकर गुंडागर्दी की। इन लोगों ने वहां मौजूद कर्मियों के साथ धक्कामुक्की की। सुरक्षा गार्ड से राइफल छीनने का भी प्रयास किया। अधीक्षक अभियंता मनोज कुमार की पिटाई की। गोली मार देने की धमकी दी। इसके बाद सभी चले गए। मामले की जानकारी तत्काल एसएसपी असीम विक्रांत मिंज को अधीक्षण अभियंता ने दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कर्मियों ने हंगामा करने वालों में से दो ठीकेदारों को पहचाना है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कर्मियों ने बताया कि शाम करीब तीन बजे का वक्त था। उस समय कार्यालय में अधिकारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग हो रही थी। तभी कार्यालय के बाहर कार रुकी। इसमें से आधा दर्जन लोग गालियां बकते  हुए अंदर घुस आए। जहां वीसी हो रही थी वहां पहुंच गए। कर्मियों व अधिकारियों से धक्कामुक्की कर गालियां देने लगे तो मनोज कुमार ने शांत करने की कोशिश की। बस उनको भी इन लोगों ने धमकाते हुए गोली मारने की धमकी दी। हम सब दहशत में थे। सुरक्षा गार्ड जब उनको समझाने गया तो उसकी राइफल छीनने की कोशिश की। इसमें सफल नहीं हुए तो धमकी देते हुए भाग निकले। तब  एसएसपी समेत सरायढेला थाना को सूचना दी गई। पुलिस पहुंची और छानबीन की। घटना का कारण बिल विवाद बताया जाता है। यह बिल डीजीएमएस से जुड़ा है। कार्य में गड़बड़ी के बाद ठेकेदार जबरन बिल पास कराना चाहते हैं। 

    कर्मियों का कहना है कि हंगामा करने वालों में दो ठीकेदार गोपाल सिंह तथा संजय पांडेय भी थे। फिलहाल पुलिस उनको तलाश रही है। मनोज कुमार ने शनिवार को मामले की प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही है। सरायढेला थाना के प्रभारी किशोर तिर्की ने कहा है कि ठेके को लेकर यह घटना हुई है। जिनका नाम इसमें आएगा उन पर सरकारी काम में बाधा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा किया जाएगा।