Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rajiv Gandhi Death Anniversary 2021: आज ही के दिन राजीव गांधी हुए थे शहीद, रामेश्वर उरांव ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

    By MritunjayEdited By:
    Updated: Fri, 21 May 2021 10:38 AM (IST)

    Rajiv Gandhi Death Anniversary 2021 भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज ( शुक्रवार) पुण्यतिथि है। 21 मई 1991 को गांधी की श्रीपेरंबदूर में बम विस्फोट कर हत्या कर दी गई थी। इस दिन को देश में हर साल आतंक विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

    Hero Image
    भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ( फाइल फोटो)।

    धनबाद, जेएनएन। Rajiv Gandhi Death Anniversary 2021 भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज ( शुक्रवार) पुण्यतिथि है। 21 मई, 1991 को लोकसभा चुनाव प्रचार के दाैरान गांधी की तामिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में बम विस्फोट कर हत्या कर दी गई थी। राजीव गांधी की पुण्यतिथि को देश हर साल आतंक विरोधी दिवस के रूप में मनाता है। धनबाद और झारखंड के कांग्रेस नेता इंटरनेट मीडिया के माध्यम से अपने दिवंगत प्रिय नेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने ट्वीट कर गांधी को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव रांधी को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए कोटि-कोटि नमन किया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लिट्टे ने कराई पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या

    21 मई, 1991 को राजीव गांधी की हत्या हुई थी। यह दिन देश में आतंकवाद-रोधी दिवस के तौर पर मनाया जाता है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के पीछे का कारण श्रीलंका में तमिल संघर्ष से शुरू हुए थे जिसकी वजह से लिट्टे ने यह साजिश रची थी। इस हत्या की जिम्मेदारी श्रीलंका में सक्रिय आतंकवादी संगठन लिट्टे ने ली थी। 1987 में भारत और श्रीलंका के बीच शांति समझौता हुआ जिसमें देश के सातवें और तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने हस्ताक्षर किए। समझौते के तहत भारत को श्रीलंका में इंडियन पीस कीपिंग फोर्स नाम का एक सैन्य दल श्रीलंका भेजना था जिसे लिट्टे का आत्मसमर्पण करवाना था। शुरु में लिट्टे आत्मसमर्पण के तैयार था और कई सामूहिक आत्मसमर्पण की भी हुए। लेकिन तीन हफ्तों में ही यह समर्पण बंद हो गया। इससे लिट्टे नाराज हो गया। जिसके बाद 21 मई की रात्रि में श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी सभा के दाैरान बम से राजीव गांधी को उड़ा दिया गया।

    झारखंड के कृषि मंत्री और जरमुंडा के कांग्रेस विधायक बादल पत्रलेख ने भी ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है। कोरोना और लॉकडाउन का समय चल रहा है। ऐसे में कांग्रेस के नेता ट्विटर, फेसबुक जैसे इंटरनेट मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

     

    comedy show banner
    comedy show banner