Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2 साल में राज्य सरकार ने के विकास के कई एतिहासिक काम : कांग्रेस

    By Atul SinghEdited By:
    Updated: Wed, 29 Dec 2021 04:50 PM (IST)

    झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस गठबंधन की सरकार के 2 वर्ष पूरे होने के बाद कांग्रेस ने इसे ऐतिहासिक बताया है। इसे लेकर धनबाद के भी कांग्रेसी जन उत्साहित हैं। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्र ने झारखंड सरकार राज्य की सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ संकल्प है।

    Hero Image
    झारखंड सरकार राज्य की सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ संकल्प है।

    जागरण संवाददाता, धनबाद: झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस गठबंधन की सरकार के 2 वर्ष पूरे होने के बाद कांग्रेस ने इसे ऐतिहासिक बताया है। इसे लेकर धनबाद के भी कांग्रेसी जन उत्साहित हैं। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने झारखंड सरकार राज्य की सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ संकल्प है, राज्य की कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतार कर इतने कम समय में एक मिसाल कायम किया हैै। पूर्व की बीजेपी सरकार ने राज्य की समुचित खजाने को खाली करके रख दिया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज्य सरकार को झारखंड की जनता ने जिस उम्मीद और विश्वास के साथ महागठबंधन की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, इस पर निश्चित रुप से झारखण्ड सरकार राज्य की जनता के विश्वास पर खरा उतरेगी, झारखंड की हेमंत सरकार राज्य के कल्याणकारी कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए दृढ़ संकल्पित है। जनता के हित में की जा रही कार्यो एवं कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, किसानों से संबंधित योजनाओं, महिलाओं का सशक्तिकरण जैसे अनगिनत कार्यों के प्रति राज्य सरकार गंभीर है, सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ निश्चित रूप से राज्य की जनताओं को मिलेगी। पिछले लॉकडाउन के समय भी जनता के बीच सरकार ने उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य किया है। झारखंड सरकार द्वारा गत 18 नवंबर 2021 को स्थापना दिवस पर "आपके अधिकार,आपकी सरकार,आपके द्वार " कार्यक्रम कि शुभारंभ की गई,राज्यहित में झारखंड सरकार की ऐतिहासिक पहल हैं,झारखंड सरकार उक्त कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के सभी प्रखंड,पंचायत एवं वार्ड स्तर पर शिविर का आयोजन कर जरुरतमंदमंदों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं।राज्य सरकार के 2 वर्ष पूरा होने पर साल भर चलने वाले इस कार्यक्रम में बिरसा हरित ग्राम योजना,पोटो हो खेल विकास योजना, फूलों-झानों आशीर्वाद अभियान, मुख्यमंत्री सृजन योजना,मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना,हरा राशन कार्ड ,सोना सोबरन धोती साडी वितरण योजना,मरङ गोमके जयपाल मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना, वृद्धा पेंशन,श्रमिक कार्ड,आवास योजना सहित दर्जनों ककल्याणकारी योजनाओं से राज्य सभी जरुरतमंद लोगो निश्चित रुप से लाभांवित होंगे।

    धनबाद में कांग्रेस के प्रति लोगों में बढ़ रहा रुझान

    कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र वर्मा और कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के मनोज यादव ने धनबाद में कांग्रेस के प्रति लोगों में तेजी से रुझान बढ़ रहा है। यही कारण है कि सदस्यों की संख्या बढ़ने लगी है। पिछले दिनों चलाए गए अभियान में ही 16000 से अधिक सदस्य बन चुके हैं। उन्होंने कहा एकजुटता और अनुशासन के साथ आम लोगों तक पहुंच बनानी है। भाजपा सरकार से जनता की उम्मीदें खत्म हो गई है।

    comedy show banner