चिरकुंडा व्यापार मंडल के नए सदस्यों का अभिनंदन
निरसा सह चिरकुंडा व्यापार मंडल सहयोग समिति लिमिटेड के नवनिर्वाचित प्रबंधक का स्वागत किया गया।

संस, थापरनगर : निरसा सह चिरकुंडा व्यापार मंडल सहयोग समिति लिमिटेड के नवनिर्वाचित प्रबंधकारिणी का अभिनंदन व्यापार मंडल दुकानदार संघ की ओर से व्यापार मंडल परिसर में किया गया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मन्नू तिवारी ने कहा कि व्यापार मंडल सहयोग समिति के दुकानदार, सभी सदस्य एवं निरसा के 68 पंचायत के बेरोजगारों, किसानों के हितों के लिए नया बोर्ड तत्पर रहेगा। व्यापार मंडल को झारखंड का सबसे समृद्ध व्यापार मंडल के रूप में स्थापना आने वाले पांच वर्षो में की जाएगी। आने वाले वर्षों में समिति धान क्रय एवं कोल्ड स्टोरेज की स्थापना भी करेगी। समिति के वरिष्ठ निदेशक यमुना प्रसाद सिंह ने कहा कि 1980 से व्यापार मंडल को सींचने का काम किया है।
समिति के निदेशक मधुरेंद्र गोस्वामी ने कहा कि सभी दुकानदारों के साथ पांच वर्षों तक कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग किया है। आनेवाले वर्षो में निरसा व्यापार मंडल में एक भव्य रूप देने का प्रयास करुंगा। दुकानदार संघ के अध्यक्ष हाजी अफरोज अहमद ने कहा कि व्यापार मंडल सहयोग समिति के साथ दुकानदार संघ मिलजुल कर काम करेगा। अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता वीरेंद्र तिवारी व संचालन संजय महतो ने किया।
मौके पर सहकारिता प्रसार पदाधिकारी मनोज कुमार सिन्हा शशि किरण, रंग बहादुर सिंह, सुबल चंद्र तिवारी, गायत्री देवी, दुकानदार संघ की ओर से डाक्टर एके सिंह, असीम मलिक, अमरजीत सिंह, तुलसी साव, स्वरूप चक्रवर्ती, अशोक साव, महातम चौरसिया, संजय बर्मन, दिलीप साव, अरविद साव, मनोज साव, संजय बरनवाल, पंकज चौरसिया, कृष्ण गोपाल बनर्जी, श्यामदेव चौरसिया, राखी पांडे, मंटू श्रीवास्तव, अमरिदर मिश्रा, लक्ष्मण साव, शक्ति साधन उपाध्याय, जमशेद सहित व्यापार मंडल दुकानदार संघ के सभी सदस्य उपस्थित थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।