Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Reserve In Jamui: झारखंड की सीमा से लगे जमुई में देश का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार, सोच में पड़े कोयला चोर

    By MritunjayEdited By:
    Updated: Wed, 08 Dec 2021 07:45 AM (IST)

    Gold Reserve In Jamui बिहार के जमुई जिले में देश का सबसे बड़ा सोने का भंडार होने की बात कही जा रही है। जमुई झारखंड के गिरिडीह जिले से सटा है। वहां पर स्वर्ण भंडार मिलने की सूचना पर झारखंड के कोयला तस्करों के मन में लड्डू फूट रहे हैं।

    Hero Image
    जमुई में मिला देश का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार ( प्रतीकात्मक फोटो)।

    जागरण संवाददाता, गिरिडीह। इस समय देशभर में एक बात की खूब चर्चा हो रही है। यह चर्चा केंद्रीय कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी द्वारा लोकसभा में दिए गए एक बयान से शुरू हुई। यह बयान ही ऐसा है। अगर सच साबित हो गया तो देश में गरीब राज्यों में शुमार बिहार अमीर हो जाएगा। इस बात से बिहार के लोग तो खुश हैं ही, झारखंड के गिरिडीह, कोडरमा और जामताड़ा के कोयला तस्करों के मन में तरह-तरह के लड्डू फूट रहे हैं। वे कोयले का काला धंधा छोड़कर बिहार के जुमई में शिफ्ट करने की सोचने लगे हैं। दरअसल बिहार के जमुई जिले के सोनो प्रखंड के करमटिया इलाके में देश का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार होने की बात कही जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक सवाल के जवाब में केंद्रीय खनन मंत्री ने संसद में दिया जवाब

    केंद्रीय खनन मंत्री प्रहलाद जोशी ने खुलासा किया है कि जमुई में देश का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार है। अकेले 44 प्रतिशत सोना जमुई जिले के सोनो इलाके में है। अब ऐसे में इस बात पर मुहर लग जाने के बाद इस इलाके के लोगों का खुश होना तो लाजिमी है।  इस शानदार खबर के बाद इस इलाके के लोग खुशी में झूम रहे हैं। यहां के स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि अब सिर्फ यहां के लोग नहीं बल्कि पूरा बिहार मालामाल होगा। अब जल्द ही यहां सोने का खनन शुरू होगा। सिर्फ जमुई के लोग खुश नहीं हैं बल्कि झारखंड के कोयला तस्करों में भी खुशी का ठिकाना नहीं है। क्योंकि जमुई झारखंड के गिरिडीह जिले से लगा है। धनबाद से करीब 100 किलोमीटर दूर है। कोयले के अवैध खनन के लिए धनबाद के कोयला तस्कर देशभर में कुख्यात हैं। वे तस्करी के लिए उत्तर प्रदेश के बनारस से पश्चिम बंगाल के कोलकाता तक थाना-पुलिस को मैनेज करते हैं। जुमई में स्वर्ण भंडार की सूचना पर अपने मन में तरह-तरह का प्लान बना रहे हैं। 

    संसद में बिहार के भाजपा सांसद ने पूछा था सवाल

    बिहार बीजेपी अध्यक्ष और बेतिया सांसद संजय जायसवाल ने लोकसभा में केंद्रीय खनन मंत्री प्रहलाद जोशी से बिहार के राज्यों में सोने के भंडार को लेकर सवाल किया था। इसी सवाल के जवाब में प्रहलाद जोशी ने जानकारी देते हुये बताया था कि बिहार में देश का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार है। इसमें बताया गया कि देश में कुल 501.83 टन का प्राथमिक स्‍वर्ण अयस्‍क भंडार है, जिसमें 654.74 टन स्‍वर्ण धातु है, इसमें 44 फीसद सोना तो केवल बिहार में ही पाया गया है।

    स्थानीय लोगों को रोजगार बढ़ने की उम्मीद

    बिहार में देश का 44 प्रतिशत सोना करमटिया इलाके में मिलने से इस इलाके के लोगों में खुशी है। यहां के लोगों का कहना है कि वे लोग छोटी सी उम्र से ही यह देखते आ रहे हैं कि यहां 8 किलोमीटर की परिधि में मिट्टी में चमकीले खनिज पाए जाते हैं जो सोना है। यहां पहले सर्वेक्षण के लिए कोलकाता की टीम 15 साल पहले आई थी तब सोना के साथ और भी दूसरे खनिज मिलने की बात कही गई थी। अब सरकार ने जब यह कहा है कि यहां सोना का भंडार है तो खनन होने से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार बढ़ेगा, साथ ही बिहार और जमुई समृद्ध होगा।

    15 साल पहले कोलकाता की टीम ने की थी खुदाई

    जमुई जिले का सोनो प्रखंड के चुरहेत पंचायत का करमटिया इलाका कई दशकों से स्वर्ण भंडार को लेकर चर्चा में रहा है। यहां के लोग बताते हैं कि बहुत पहले से यहां के मिट्टी में सोने के छोटे-छोटे टुकड़े पाए जाते थे। बहुत पहले लोग करमटीया इलाके के मिट्टी को नदी के पानी में धोकर छानते हुए सोना निकाल लेते थे, जिस कारण ही लगभग १५ साल पहले सरकार की एजेंसी के लोग यहां आए थे और महीनों रहकर सर्वेक्षण का काम हुआ था। बताया जा रहा है कि उसी सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है कि जमुई जिले के सोनो प्रखंड के इसी करमटिया इलाके में देश का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार है, यहां 44 प्रतिशत सोना पाये जाने की बात कही जा रही है।