Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Coal supply in power plants: पावर प्लांटों में पर्याप्त कोयला स्टॉक, मानसून में नहीं होगी बिजली उत्पादन में दिक्कत

    By MritunjayEdited By:
    Updated: Mon, 27 Jul 2020 07:17 AM (IST)

    Coal supply in power plants कोयला सेक्टर में 2 से 4 जुलाई के बीच हड़ताल हुई। इससे कोयला डिस्पैच में करीब 350 रैक कोयला कम गया। बावजूद इसका कोई खास असर नहीं दिखा।

    Coal supply in power plants: पावर प्लांटों में पर्याप्त कोयला स्टॉक, मानसून में नहीं होगी बिजली उत्पादन में दिक्कत

    धनबाद [ आशीष अंबष्ठ ]। Coal supply in power plants पावर प्लांटों के पास इस मानसून में पर्याप्त कोयला स्टॉक है। करीब 60 दिनों का स्टॉक जमा है। दूसरी ओर कोल इंडिया के पास भी 71.5 मिलियन टन कोयला स्टॉक मौजूद है। कोयला डिस्पैच बढ़ाने के लिए कोल इंडिया प्रतिदिन 230 रैक कोयला डिस्पैच पावर प्लांटों को कर रही है। कोयला स्टॉक से यह साफ हो गया है कि इस कारण बिजली उत्पादन में दिक्कत नहीं होगी।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हड़ताल का नहीं पड़ा प्रभाव
    कोयला सेक्टर में 2 से 4 जुलाई के बीच हड़ताल हुई। इससे कोयला डिस्पैच में करीब 350 रैक कोयला कम गया। बावजूद इसका कोई  खास असर नहीं दिखा। 18 अगस्त को केंद्रीय श्रम संगठनों ने हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है। ऐसे में इस बार श्रम संगठनों ने पूरी तरह डिस्पैच ठप करने का मन बनाया है। दूसरी ओर  प्रबंधन ने तय किया है कि डिस्पैच की गति इतनी तेज कर दी जाएगी कि इस हड़ताल का भी कोई असर पावर प्लांटों पर नहीं दिखेगा।


    पावर प्लांट ऊपर बाइस हजार करोड़ बकाया
    कोल इंडिया का पावर प्लांटों पर 22000 करोड़ बकाया है। बीसीसीएल की ही बात करें तो 32 सौ करोड़ का बकाया पावर प्लांटों के ऊपर है। इसी तरह ईसीएल और सीसीएल का भी रुपया बकाया है।
     

    • पावर सेक्टर में  कोयला का स्टॉक
    1. महात्मा गांधी टीपीएस 44
    2. पानीपत            44
    3. रोपड़              40
    4. हरद्वावगंज         48
    5. परिचा              38
    6. उचाहार            23
    7. फरक्का            29
    8. दादरी              35
    9. कोडरमा            54
    10. डीएसटीपीएस       30
    11. बोकारो              44
    12. डीटीपीएस वारिया   91
    13. चंद्रापुरा             59
    14. मिझिया              32
    15. रघुनाथपुर            30
    16. संथालडीह           48
    17. बोकेसर              26
    18. कोलाघाट            15
    19. बंडिल                34
    20. सागरडिगी           16
    21. बजबज              21
    22. डीपीएल             25
    23. मैथन पावर प्लांट    35



     

    comedy show banner
    comedy show banner