विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Coal India: बीसीसीएल ने कोकिंग कोयले की कीमतों में किया बदलाव, नई दरें लागू

Published: Tue, 13 Oct 2026 11:23 PM (IST)

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) ने गैर-विनियमित क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए कच्चे कोकिंग कोयले की कीमतों में संशोधन किया ...और पढ़ें

कोयले की कीमतों में बदलाव। (प्रतीकात्मक फोटो)

कोयले की कीमतों में बदलाव। (प्रतीकात्मक फोटो)

जागरण संवाददाता , धनबाद। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) ने गैर-विनियमित क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए कच्चे कोकिंग कोयले की संशोधित कीमतें जारी की हैं।

कंपनी के निदेशक मंडल की मंगलवार को 447वीं बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, प्राइम कोकिंग कोल और एचवीएमसी कोयले की नई आधार दरें 14 अक्टूबर 2026 की रात 12 बजे से प्रभावी होंगी।

बिक्री विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, विभिन्न ग्रेडों में कीमतों का युक्तिसंगत निर्धारण किया गया है। ग्रेड के अनुसार कीमतों में करीब एक से 12 प्रतिशत तक बदलाव बताया गया है।

कंपनी के आदेश के मुताबिक, यह संशोधन केवल गैर-विनियमित क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए किया गया है। प्राइम कोकिंग कोल की दरें स्टील ग्रेड-1 के लिए 7,000 रुपये, स्टील ग्रेड-2 के लिए 6,500 रुपये और डायरेक्ट फीड ग्रेड के लिए 6,750 रुपये प्रति टन निर्धारित की गई हैं।

वहीं, वाशरी ग्रेडों में भी नई दरें लागू होंगी। एचवीएमसी कोयले की दरें बिजली क्षेत्र को छोड़कर अन्य गैर-विनियमित उपभोक्ताओं, उर्वरक और रक्षा क्षेत्र के लिए निर्धारित की गई हैं।

अतिरिक्त शुल्क अलग से देना होगा

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि घोषित दरें अधिसूचित आधार कीमतें हैं। इनके अतिरिक्त लागू होने वाले अन्य शुल्क, जैसे एसटीसी, एसएलसी, आकार के अनुसार छंटाई, निकासी शुल्क, रॉयल्टी, डीएमएफटी, एनएमईटी, बाजार शुल्क और अन्य वैधानिक शुल्क अलग से लिए जाएंगे।

जीएसटी सहित लागू कर भी अतिरिक्त देय होंगे। दरें एफओआर अथवा एफओबी आधार पर, जैसा लागू हो, प्रभावी रहेंगी।

एनआरएस लिंकेज नीलामी के उपभोक्ताओं के लिए ट्रेंच-6 से आगे के मामलों में 31 मार्च 2026 की अधिसूचना संख्या 2312 के अनुसार अधिसूचित आधार मूल्य और निर्धारित परिवर्तित मूल्य में से जो अधिक होगा, वही लागू होगा। यह प्रावधान एनआरएस सीपीएसई, एसएनए और कोल इंडिया की ई-नीलामी योजना के उपभोक्ताओं पर भी लागू होगा।

यह भी पढ़ें- झारखंड में पेंशन संकट: मंइयां सम्मान योजना की किस्त जारी, वृद्धा-विधवा-दिव्यांगों को छह महीने से इंतजार

यह भी पढ़ें- धनबाद दुर्गा पूजा: 17 से 21 अक्टूबर तक बदलेगा शहर का ट्रैफिक रूट, जानें पूरी व्यवस्था

कोकिंग कोयले की संशोधित दरों की सूची

(रुपये प्रति टन)

कोयले का ग्रेड

प्राइम कोकिंग कोल

एचवीएमसी कोयला

स्टील ग्रेड-1

7,000

लागू नहीं

स्टील ग्रेड-2

6,500

लागू नहीं

डायरेक्ट फीड

6,750

लागू नहीं

डब्ल्यू-1

5,290

4,450

डब्ल्यू-2

4,480

4,260

डब्ल्यू-3

3,700

3,600

डब्ल्यू-4

3,350

3,190

डब्ल्यू-5

2,960

2,860

डब्ल्यू-6

2,700

2,560