विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhanbad News: कोयला श्रमिकों के आश्रितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, कोल इंडिया ने जारी किया आदेश

Published: Wed, 17 Sep 2025 05:46 PM (IST)

Coal India ने विश्वकर्मा पूजा और प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर श्रमिकों को बड़ी राहत दी है। काम के दौरान ...और पढ़ें

कोयला श्रमिकों के आश्रितों को मिलेगा 25 लाख मुआवजा। फाइल फोटो
कोयला श्रमिकों के आश्रितों को मिलेगा 25 लाख मुआवजा। फाइल फोटो

आशीष अंबष्ठ, धनबाद। विश्वकर्मा पूजा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर कोल इंडिया के नियमित और ठेका श्रमिकों को बड़ी राहत मिली है। श्रमिक यदि काम के दौरान हादसे का शिकार हो जाते हैं तो उनके आश्रितों को 25 लाख एसग्रासिया भुगतान किया जाएगा। इसको लेकर कोल इंडिया (Coal India) ने आदेश जारी कर दिया है।

Coal India Order

कोविड के समय यह राशि 15 लाख की गई थी। इसके बाद इसमें बढ़ोतरी 5 साल बाद की गई है। इसको लेकर रांची में केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने घोषणाएं की थी।

बता दें कि कोल इंडिया में मौजूदा समय में 2 लाख 20 हजार कर्मी है। ठेका श्रमिकों (Coal Worker) की संख्या भी करीब 90000 के आसपास है।

एक करोड़ बीमा का भी लाभ

इसके साथ ही कोयला श्रमिकों का वेतन बैंकों से मिलने पर कॉरपोरेट सैलेरी बीमा के तहत जोड़ दिया गया है। इसके तहत उन्हें अतिरिक्त एक करोड़ रूपया और ठेका श्रमिकों को 40 लाख रुपया की राशि मिलेगी।

इसको लेकर कोल इंडिया ने बैंकों के साथ समझौता किया है।

कोल इंडिया चेयरमैन पीएम प्रसाद ने कहा कि ठेका श्रमिकों का भी वेतन जिनका बैंकों से नहीं मिल रहा है, उन्हें भी जल्द से जल्द बैंकों से भुगतान करने को लेकर सभी कोयला कंपनियों से कहा गया है, ताकि उन्हें भी जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।

मजदूर यूनियन की मांग

इधर इस मामले को लेकर इंटक के राष्ट्रीय सचिव व राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद अंबष्ठ ने कहा कि कोयला श्रमिकों की मिलने वाली सुविधा में और बढ़ोतरी करने की जरूरत है, जो नहीं हो पा रही है।

इसके साथ ही मेडिकल अनफिट फीमेल वीआरएस स्कीम को भी चालू करने की आवश्यकता है।भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री धर्मजीत चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार कोयला मजदूरों के मुआवजा में बढ़ोतरी का यह बड़ी सौगात दी है।

कोल इंडिया हमेशा से ही कोयला श्रमिकों के बेहतर के लिए सोचती है। शून्य दुर्घटना हो इसको लेकर भी लगातार काम किया जा रहा है। श्रमिकों की सुरक्षा व कल्याणकारी योजना को लेकर कोल इंडिया बेहतर काम कर रही है। एसग्रासिया की राशि में बढ़ोतरी की गई है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर इसकी शुरुआत की गई है। केंद्रीय कोयला मंत्री ने इसकी घोषणा की थी। -पीएम प्रसाद, चेयरमैन कोल इंडिया