Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Class 10th CBSE Result 2020 : पहली बार टॉप-10 में इतने छात्रों ने बनाई जगह, कृष्णांशु व साईं को मिले 99% Dhanbad News

    By Sagar SinghEdited By:
    Updated: Wed, 15 Jul 2020 09:59 PM (IST)

    Class 10th CBSE Result 2020 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दो माह सात दिन की देरी से गुरुवार को 10वीं का परिणाम जारी कर दिया। इस बार टॉप टेन में 42 ...और पढ़ें

    Hero Image
    Class 10th CBSE Result 2020 : पहली बार टॉप-10 में इतने छात्रों ने बनाई जगह, कृष्णांशु व साईं को मिले 99% Dhanbad News

    धनबाद, जेएनएन। Class 10th CBSE Result 2020 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने दो माह सात दिन की देरी से गुरुवार को 10वीं का परिणाम जारी कर दिया। अप्रत्याशित रूप इस बार दसवीं का परिणाम उम्मीद से कहीं बेहतर निकला। छात्रों ने 99 फीसद तक अंक प्राप्त किया। 90 फीसद से अधिक अंक पाने वाले छात्रों की तो बाढ़ लग गई। दो छात्रों ने 99 फीसद अंक हासिल कर जिले का टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के कृष्णांशु चौधरी और डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर के साईं कृष्णा ने यह उपलब्धि हासिल की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसी तरह द्वितीय और तृतीय स्थान पर भी दो-दो छात्रों ने कब्जा जमाया। डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर की आस्था कुमारी एवं टाटा डीएवी स्कूल जामाडोबा की पूनम कुमारी ने द्वितीय स्थान के लिए संयुक्त रूप से 98.8 फीसद अंक प्राप्त किया। इसी तरह डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर के देवोदीप एवं धनबाद पब्लिक स्कूल की रचना बाजोरिया ने संयुक्त रूप से 98.6 फीसद अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। आपको जानकार हैरानी होगी कि जिले के टॉप-10 में 42 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इनमें 19 लड़कियां शेष लड़के हैं।

    ऐसा पहली बार हुआ है कि टॉप-टेन में इतनी तादात में छात्रों ने जगह बनाई। पिछले वर्ष यह संख्या 32 थी। राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर, डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर, धनबाद पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, टाटा डीएवी जामाडोबा, सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल और सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों ने टॉप-टेन में जगह बनाई।

    पिछले वर्ष के टॉपर को मिला था 98.2 फीसद : इस बार पास प्रतिशत में सुधार हुआ है। पिछले वर्ष चार छात्रों ने 98.2 फीसद के साथ जिला टॉप किया था। इस बार तो तृतीय स्थान पर रहने छात्रों ने भी 98.6 फीसद अंक हासिल किया है। दसवीं की परीक्षा में प्रतिस्पर्धा इतनी कड़ी थी कि कई बड़े स्कूलों को बेहतर जगह बनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ स्कूलों का परिणाम भले ही बेहतर रहा हो, लेकिन टॉप-टेन में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो सके।

    सीबीएसई 10वीं के टॉप टेन
    1- कृष्णांशु चौधरी, राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर : 99 फीसद
    1- साईं कृष्णा, डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर : 99 फीसद
    2- आस्था कुमारी, डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर : 98.8 फीसद
    2- पूनम कुमारी, टाटा डीएवी जामाडोबा : 98.8
    3- देवोदीप, डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर : 98.6 फीसद
    3- रचना बाजोरिया, धनबाद पब्लिक स्कूल हीरक ब्रांच : 98.6
    4- राहुल गुप्ता, डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर : 98.4 फीसद
    5- ऋषिका सिन्हा, दिल्ली पब्लिक स्कूल धनबाद : 98
    5- हर्ष पांडेय, डीएवी पब्लिक स्कूल मुनीडीह : 98
    6- वैष्णवी कुमारी, राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर : 97.8
    6- श्रुति श्रीवास्तव, राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर : 97.8
    6- आकांक्षा प्रिया, राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर : 97.8
    6- राज सिंघल, दिल्ली पब्लिक स्कूल धनबाद : 97.8
    6- स्वास्तिका दत्ता, दिल्ली पब्लिक स्कूल धनबाद : 97.8
    6- कशिश सिन्हा, दिल्ली पब्लिक स्कूल धनबाद : 97.8
    6- सत्यम कुमार सिंह, धनबाद पब्लिक स्कूल केजी आश्रम : 97.8
    6- श्रेया साहू, संत जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल : 97.8
    7- आशीष कुमार, टाटा डीएवी जामाडोबा : 97.6
    7- आर्यन सिंह, दिल्ली पब्लिक स्कूल : 97.6
    7- नेहा कुमारी, दिल्ली पब्लिक स्कूल : 97.6
    7- प्रियांशु शेखर, दिल्ली पब्लिक स्कूल : 97.6
    7- कणक बंसल, दिल्ली पब्लिक स्कूल : 97.6
    7- जय कुमार सिन्हा, दिल्ली पब्लिक स्कूल : 97.6
    7- अखंड प्रताप सिंह, दिल्ली पब्लिक स्कूल : 97.6
    8- श्याम कुमार सिंह, राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर : 97.4
    8- स्तुति रंजन, धनबाद पब्लिक स्कूल केजी आश्रम : 97.4
    8- आद्या श्रेया, दिल्ली पब्लिक स्कूल : 97.4
    8- अनुष्का झा, दिल्ली पब्लिक स्कूल : 97.4
    8- माणाणि माणि, दिल्ली पब्लिक स्कूल : 97.4
    8- निलय चौधरी, दिल्ली पब्लिक स्कूल : 97.4
    9- आकाश लाभ, दिल्ली पब्लिक स्कूल : 97.2
    9- सौयमी विश्वास, दिल्ली पब्लिक स्कूल : 97.2
    9- अदिती, दिल्ली पब्लिक स्कूल : 97.2
    9- विश्वेश बुबना, दिल्ली पब्लिक स्कूल : 97.2
    9- शास्वत सत्पति, दिल्ली पब्लिक स्कूल : 97.2
    9- सानिया झा, टाटा डीएवी स्कूल सिजुआ : 97.2
    9- गुरविन्दर सिंह, एसजीडी मॉडर्न स्कूल चिरकुंडा : 97.2
    9- सुमित गोप, सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह : 97.2
    9- अदिती सिंह, डीएवी पब्लिक स्कूल मुनीडीह : 97.2
    10- आदित्य भारद्वाज, धनबाद पब्लिक स्कूल केजी आश्रम : 97  
    10- सर्वेश बूबना, दिल्ली पब्लिक स्कूल : 97
    10- शशि कुमार गुप्ता, सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल : 97