Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत में आधुनिक शिक्षा के जनक थे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 20 Aug 2021 07:29 PM (IST)

    जासं झरिया-जामाडोबा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती धर्मशाला रोड स्थित कांग

    Hero Image
    भारत में आधुनिक शिक्षा के जनक थे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी

    जासं, झरिया-जामाडोबा : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती धर्मशाला रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को मनाई गई। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राजीव की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। नेताओं ने कहा भारत के विकास में राजीव के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। वे आधुनिक शिक्षा के जनक थे। देश के लिए उन्होंने अपनी जान की कुर्बानी तक दे दी। मौके पर शमशेर आलम, मुख्तार खान, वीरेंद्र गुप्ता, महेश शर्मा, वीरेंद्र गुप्ता, अशोक बरनवाल, राजू झा, शंभू प्रसाद, सादिक, रत्नेश,तपन, बबलू आदि थे। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय को-आर्डिनेटर एहसान अहमद खान की ओर से राजीव जयंती पर गरीब महिलाओं के बीच शमशेर नगर में साड़ी वितरण किया गया। एहसान ने कहा कि यह कार्यक्रम महीने भर चलेगा। लोगों ने राजीव की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। प्रीतम रवानी, कमल शर्मा, मुकेश राणा, महबूब मनिहार, परवेज अंसारी, राकेश मिश्रा, सज्जाद खान आदि थे। राजीव गांधी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान डिगवाडीह नंबर 12 में भी देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। संस्थान के निदेशक डा आरएन चौबे व अन्य ने राजीव की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिक्षिका रामा चक्रवर्ती ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मौके पर प्राचार्य डा वीणा कुमारी, डा मुकेश तिवारी, डा नीलेश कुमार सिंह, किशोर कुमार, कालीचरण यादव, जेके अरुण, सुनील कुमार, शुभ्रछाया पांडेय, मो इमरान हुसैन, संतोष चौहान, अजय चौबे आदि थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें