आरक्षण जाति नहीं आर्थिक आधार पर मिले : रविनंदन सहाय
धनबाद : न्यू टाउन हॉल में रविवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से अभिनंदन सह चिंतन स
धनबाद : न्यू टाउन हॉल में रविवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से अभिनंदन सह चिंतन समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविनंदन सहाय ने समाज की वर्तमान आर्थिक, राजनैतिक, शैक्षणिक परिस्थिति पर चर्चा करते कायस्थ महासभा की एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने जातीय आधारित आरक्षण पर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि आरक्षण का आधार आर्थिक होना चाहिए। आरक्षण जाति देखकर नहीं बल्कि लोगों की आर्थिक स्थिति को देखकर दिया जाना चाहिए। हर जाति में अमीर व गरीब हैं। जातिगत आरक्षण व्यवस्था का लाभ अमीर उठाएं यह अन्याय है। इसमें बदलाव होना चाहिए।
विधायक राज सिन्हा ने कहा कि देश व मानवता के कल्याण के चिंतन करने की जरूरत है। हमारे समाज का उत्थान कैसे उसपर भी मंथन की आवश्यकता है। पूर्व मंत्री प्रो. रीता वर्मा ने कहा कि जबतक हर व्यक्ति की मानसिकता समाज के प्रति अच्छी नहीं होगी तबतक समाज कभी आगे नहीं बढ़ सकता। सभी लोगों को निस्वार्थ भाव से समाज के लिए काम करना चाहिए। इसमें कुछ बाधाएं भी आएंगी जिसे हमलोगों को ही दूर करना है। इससे पूर्व सम्मेलन में जिला अध्यक्ष डीएन प्रसाद ने स्वागत भाषण दिया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार कर्ण, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद वर्मा प्रो. एसकेएल दास, डॉ. मीणा श्रीवास्तव, डॉ. प्रशांत ने अपने विचार व्यक्त किए। संचालन मीतू सिन्हा ने किया।
इनकी रही उपस्थिति
प्रो. सरिता श्रीवास्तव, श्रीकांत श्रीवास्तव, शिल्पी सिन्हा, प्रमोद लाल, रमा सिन्हा, ज्योतिलाल अजयकात सिन्हा, अनिता सिन्हा, सुधीर सिन्हा जोति सिन्हा, अरिवंद सिन्हा, प्रभात कुमार, पंकज सिन्हा, रिंकू सिन्हा, राजेश श्रीवास्तव, प्रदीप मोहन, दीपू, चंद्रभूषण प्रसाद सिन्हा, उपेंद्र वर्मा, संजय बक्सी, ललित सिन्हा, अजय नारायण लाल आदि उपस्थित थे।
-----
बॉक्स (तस्वीर जरूर लें)
अमितेश सहाय बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
अमितेश सहाय अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने गए हैं। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि नंदन सहाय ने अमितेश सहाय को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनित किया है। मनोनीत होने के बाद अमितेश सहाय ने कहा कि
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।