विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद-पटना के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन, छठ पर भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने लिया निर्णय

Published: Wed, 11 Nov 2026 07:06 PM (IST)

Dhanbad-Patna Chhath Special Train: रेलवे ने छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए धनबाद से पटना के बीच एक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

धनबाद-पटना अनारक्षित छठ स्पेशल ट्रेन। (सांकेतिक फोटो)

धनबाद-पटना अनारक्षित छठ स्पेशल ट्रेन। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. धनबाद-पटना अनारक्षित स्पेशल ट्रेन छठ पर चलेगी।

  2. पोत्तनूर-रक्सौल वनवे स्पेशल ट्रेन भी शुरू होगी।

  3. रांची-अलीपुरद्वार स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाए गए।

जागरण संवाददाता, धनबाद। छठ की भीड़ को ध्यान में रख कर रेलवे ने धनबाद से पटना के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। धनबाद से गुरुवार सुबह 10:30 पर ट्रेन रवाना होगी तथा शाम 4:45 पर पटना पहुंचेगी।

सुबह चलने वाली धनबाद-पटना इंटरसिटी और धनबाद-सासाराम इंटरसिटी जैसी ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर वनवे स्पेशल ट्रेन चलेगी।

धनबाद से खुल कर 10:56 पर गोमो, 11:14 पर पारसनाथ, 11:37 पर हजारीबाग रोड, 11:55 पर परसाबाद, 12:17 पर कोडरमा, दोपहर एक बजे पहाड़पुर, 2:05 पर गया, 2:45 पर टेहटा, 2:58 पर जहानाबाद, 3:08 पर नदौल, 3:18 पर तारेगना, 3:28 पर नदवां, 3:42 पर जटडुमरी तथा 3:48 पर पुनपुन पहुंचेगी।

पोत्तनूर-रक्सौल वनवे स्पेशल ट्रेन

कोयंबटूर के पोत्तनूर से रक्सौल के बीच बुधवार को वनवे स्पेशल ट्रेन चलेगी। 06135 पोत्तनूर-रक्सौल स्पेशल बुधवार रात 8:20 पर खुल कर शुक्रवार शाम 6:30 पर धनबाद एवं शनिवार दोपहर 12 बजे रक्सौल पहुंचेगी।

इस ट्रेन का ठहराव कोयंबटूर, तिरुप्पुर, इरोड, सेलम, जोलारपेट्टई, काटपाड़ी, पेरंबुर, विजयवाड़ा, राजमुंदरी, दुव्वाड़ा, विजयनगरम, बोब्बिली, पार्वतीपुरम टाउन, रायगढ़, मुनीगुड़ा, टिटलागढ़, बलांगीर, संबलपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मूरी, बोकारो, चंद्रपुरा, धनबाद, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा व सीतामढ़ी में होगा। 

23 तक रांची-अलीपुरद्वार स्पेशल

धनबाद होकर रांची से अलीपुरद्वार के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ा दिये गये हैं। 08661 रांची-अलीपुरद्वार स्पेशल 16 व 23 तथा 08662 अलीपुरद्वार-रांची स्पेशल ट्रेन 18 व 25 नवंबर को चलेगी। इन तिथियों में टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो गई है।

स्लीपर, थर्ड एसी व सेकंड एसी में सीटें उपलब्ध हैं। इस ट्रेन के फेरे बढ़ने से उत्तर बंगाल के साथ-साथ बिहार के बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया, कटिहार, पूर्णिया, अररिया तक पहुंचने की राह आसान होगी। छठ के बाद वापसी की भीड़ के दौरान यात्रियों को बड़ी राहत मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें- Coal India: कोयले से बनेगी यूरिया और मेथनॉल, NTPC ने केंद्र को सौंपे दो प्रस्ताव

यह भी पढ़ें- छठ महापर्व की तैयारियां तेज, 13 नवंबर से शुरुआत; चिरकुंडा में भाजपा ने की सेवा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।