विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ महापर्व की तैयारियां तेज, 13 नवंबर से शुरुआत; चिरकुंडा में भाजपा ने की सेवा

Published: Wed, 11 Nov 2026 05:57 PM (IST)

Chhath Puja 2026: लोकआस्था का महापर्व छठ 13 नवंबर से नहाय-खाय के साथ शुरू होकर 16 नवंबर को समाप्त होगा।

चिरकुंडा छठ व्रतियों के बीच गेहूं और नींबू का वितरण करते भाजपा नेता। (फोटो जागरण)

चिरकुंडा छठ व्रतियों के बीच गेहूं और नींबू का वितरण करते भाजपा नेता। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. छठ महापर्व 13 नवंबर से नहाय-खाय के साथ होगा शुरू।

  2. 15 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा।

  3. चिरकुंडा में भाजपा ने 1100 व्रतियों को बांटे गेहूं-नींबू।

जागरण संवाददाता, चिरकुंडा (धनबाद)। Chhath Puja 2026: लोकआस्था का महापर्व छठ इस वर्ष 13 नवंबर से शुरू होगा। चार दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होगी। 14 नवंबर को व्रती खरना करेंगे, जबकि 15 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया जाएगा।

वहीं, 16 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ महापर्व का समापन होगा। छठ को लेकर अभी से घरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। राजनीतिक दल और सामाजिक संगठन भी छठ पर्व करने वालों की सेवा में जुट गए हैं। 

छठ महापर्व को लेकर भाजपा की ओर से बुधवार को चिरकुंडा के नदी धौड़ा व राम भरोसा धाम मंदिर सहित अन्य स्थानों पर छठ व्रतियों के बीच गेहूं व नींबू वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

भाजपा नेता अशोक मंडल व जयप्रकाश सिंह ने बताया कि इस बार 11 सौ छठ व्रतियों को गेहूं और नींबू देने का लक्ष्य रखा गया है। शुरुआत चिरकुंडा से की गई है। मैथन, कुमारधुबी सहित विभिन्न जगहों पर वितरण कार्यक्रम किया जाएगा।

नेताओं ने छठी मैया से सभी व्रतियों के सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मौके पर चिरकुंडा नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी, वार्ड पार्षद रानी कराई, अभिषेक दास, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद सिन्हा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

यह भी पढ़ें- निरसा में भाई फोटा पर पत्नी को मायके ले जा रहे व्यक्ति की हाइवा की चपेट में आने से माैत, विरोध में जीटी रोड जाम

यह भी पढ़ें- धनबाद स्टेशन पर छठ भीड़ प्रबंधन: होल्डिंग एरिया, मेडिकल सुविधा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।