Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झाविमो के जनादेश महा समागम को सफल बनाने का आह्वान

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 06 Sep 2019 09:18 PM (IST)

    धनबाद आगामी विधान सभा चुनाव में मात देने को लेकर सभी विपक्षी दल तैयारियों में जुट गए हैं ...और पढ़ें

    Hero Image
    झाविमो के जनादेश महा समागम को सफल बनाने का आह्वान

    धनबाद : आगामी विधान सभा चुनाव में मात देने को लेकर सभी विपक्षी दल तैयारियों में जुट गए हैं। झामुमो जहा पूरे राज्य में बदलाव यात्रा का आगाज कर चुकी है, वहीं झाविमो ने 25 सितंबर को रांची में जनादेश महा समागम करने जा रही है। इसे सफल बनाने के लिए शुक्रवार को केंद्रीय उपाध्यक्ष सह प्रमंडलीय प्रभारी बिनोद शर्मा की उपस्थिति में जिला कार्यसमिति की बैठक हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धनबाद परिसदन में आयोजित इस बैठक को संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि प्रत्येक बूथ से पांच-पांच कार्यकर्ताओं को राची ले जाना सुनिश्चित करना है। यह कार्यक्रम 2019 के विधान सभा चुनाव में विजय पताका लहराने के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा ने कहा कि जि़ले के सभी छह विधान सभा से दो-दो हजार कार्यकर्ता राची कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रत्येक विधान सभा में 15 सदस्यीय संयोजक मंडली का गठन पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी के स्तर से किया गया है। पूरे जिले में एक सौ नुक्कड़ सभा आयोजित की जाएगी। जिले भर में पार्टी का प्रचार वाहन भी भ्रमण करेगा। प्रमंडलीय प्रभारी की ओर से पार्टी नेता रमेश राही को सिंदरी, योगेंद्र यादव को झरिया, ज्ञान रंजन सिन्हा को टुंडी, जेके सिंह को निरसा तथा प्रदीप मोहन सहाय को धनबाद विधान सभा में लक्ष्य को पूरा करने की जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में रमेश राही, सरोज सिंह, योगेंद्र यादव, जीतलाल सिंह, संतोष महतो, रामनारायण भगत, फातीमा हंसारी, राजीव शर्मा समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।