यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बोकारो के तनय का स्टार्टअप चार महीने में बन गई 250 करोड़ की कंपनी, ट्वीटर इंडिया के पूर्व प्रमुख का मिला साथ
तनय प्रताप का जन्म झारखंड के बोकारो में हुआ है। इनकी 12 वीं तक की शिक्षा भी यही हुई है। ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, बोकारो। बोकारो के तनय प्रताप ने नई डिजिटल शिक्षा व्यवस्था को लेकर स्र्टाटप की शुरुआत की है। तनय प्रताप ने बीते चार माह पूर्व ट्वीटर इंडिया के पूर्व भारत प्रमुख मनीष माहेश्वरी के साथ मिलकर कंपनी बनाया और आज वह कंपनी मात्र चार माह में 250 करोड़ की कंपनी बन गई है।
बता दे कि कंपनी का मुख्यालय अमेरिका के सनफ्रांसिको और भारत के बेंगलुरु में है। तनय प्रताप का जन्म झारखंड के बोकारो में हुआ है। इनकी 12 वीं तक की शिक्षा भी यही हुई है। तनय ने बताया कि कि इनवेक्ट मेटावर्स शिक्षा तकनीक के क्षेत्र में एक अत्याधुनिक स्टार्ट-अप है। यही वजह है कि प्रमुख कारपोरेट घराने और कंपनिया इसके बेंचर को सपोर्ट कर रहीं हैं। तनय का कहना है कि शिक्षा के वर्तमान मार्केट मूल्य से काफी कम कीमत और समय में हर विद्यार्थी को उसके घर में ही बैठाकर विश्व के अन्य बच्चों के साथ क्लास रूम में होने का वास्तविक एहसास के साथ वल्र्ड क्लास एजुकेशन देंगे। इससे उनके पिता सहित पूरा परिवार तो टेंशन मुक्त होगा। उनका कहना है कि कंपनी का उद्देश्य हर किसी के लिए क्षमता के अनुरूप शिक्षा उपलब्ध कराना है ताकि हर व्यक्ति शिक्षा को उसी कीमत पर प्राप्त कर सके जितना खर्च वह आसानी से वहन कर सकता हो।
