Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बोकारो में अपराध‍ियों ने एक साथ मजदूर व दुकानदार को कर द‍िया हमेशा के ल‍िए खामोश...

    By Atul SinghEdited By:
    Updated: Wed, 05 Jan 2022 10:26 AM (IST)

    बोकारो में एक साथ दो लोगों की हत्‍या कर दी गई है। चांस प्रखंड के ब‍िजुल‍िया थाना क्षेत्र के दोनो का संबंध था। अरुण महथा (60 वर्ष) राशन दुकान संचालक था ...और पढ़ें

    Hero Image
    चांस प्रखंड के ब‍िजुल‍िया थाना क्षेत्र के दोनो का संबंध था। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, बोकारो: बोकारो में एक साथ दो लोगों की हत्‍या कर दी गई है। चांस प्रखंड के ब‍िजुल‍िया थाना क्षेत्र के दोनो का संबंध था। अरुण महथा (60 वर्ष) राशन दुकान संचालक था। वहीं दूसरा  फट‍िक धीवर (50 वर्ष) मजदूरी करता था। बताया जाता है क‍ि अरुण व फट‍िक दोनों एक साथ राशन दुकान में सोते थे घटना के द‍िन भी दोनों पहले की तरह एक साथ दुकान में ही सोए हुए थे। अरुण महाथा के गले में न‍िशान से संभावना जताई जा रही है क‍ि संभवत उसकी हत्‍या गला दबाकर की गई होगी। वहीं फटि‍क के शरीर में चोट के न‍िशान है ज‍िससे ऐसा प्रतीत हो रहा है क‍ि उसे क‍िसी धारदार हथ‍ियार से हमला कर मौत की नींद सुला दी गई है। अरुण अपने छोटे से राशन दुकान को चलाकर पर‍िवार की भूख म‍िटाता था। वहीं धीवर मजदूरी कर भरण पोषण करता था। घटना स्‍थल पर पुल‍िस पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। अभी तस्‍वीर और साफ होगी। काट‍िलों का भी पता चलेगा। आगे के अपडेट के ल‍िए बने रह‍िए जागरण के साथ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें