भविष्य की राजनीति के लिए भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को दिला रही तकनीकी का ग्यान, धनबाद में आयोजित की गई कार्यशाला
भारतीय लोकतंत्र में पिछले दशक के मध्य से तकनीक का प्रयोग काफी तेजी से बढ़ा है। संचार क्रांति होने से तकनीक की पहुंच अब देहाती क्षेत्रों में रहने वाले आमआदमी तक हो चुकी है। तकनीकी के महत्व को देखते हुए भाजपा अपने कार्यकर्ताओं इसके लिए तैयार करने में जुटी है।

धनबाद, जागरण संवाददाता: भारतीय लोकतंत्र में पिछले दशक के मध्य से तकनीक का प्रयोग काफी तेजी से बढ़ा है। संचार क्रांति होने से तकनीक की पहुंच अब सूदूर देहाती क्षेत्रों में रहने वाले आम व्यक्ति तक हो चुकी है। तकनीकी के महत्व को देखते हुए भाजपा आने वाले चुनावों में इसके बेहतर प्रयोग के लिए अपने कार्यकर्ताओं को तकनीकी में दक्ष करने में जुटी है। धनबाद भाजपा जिला ग्रामीण के अध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा ने रविवार को जिला कार्यालय में आयोजित एक कार्यशाला को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्द्धन किया।
'डाटा प्रबंधन एवं उपयोग' विषय पर आयोजित इस जिला स्तरीय कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा ने की। अपने अध्यक्षीय भाषण में उन्होंने कार्यकर्ताओं से सूचना तकनीक के प्रयोग को लेकर और अधिक जागरूक होने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में चुनाव में तकनीकों की महत्वपूूर्ण भूमिका होगी। आने वाले समय में तकनीकी ज्ञान में पीछे रहने वाले राजनीतिक दल काफी छूट जाएंगे। हमारी पार्टी नहीं चाहती कि कार्यकर्ता इस मामले में कहीं से कमजोर पड़े। इस कार्यशाला के द्वारा आपको तकनीक के प्रयोग की जानकारी दी जा रही है।
प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश मिश्रा जी ने कहा कि यह कार्यक्रम पार्टी का अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसकी सफलता पार्टी के हर स्तर के कार्यकर्ताओं के सहयोग पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा की सफलता का मुख्य आधार संगठन में तकनीक का उपयोग ही था।
कार्यशाला का संचालन सुरजीत चंद्र और धन्यवाद ज्ञापन निताय रजवार ने किया। जबकि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश मिश्रा और धर्मजीत सिंह ने इसकी औपचारिक शुरूआत की। डाटा प्रबंधन टोली के जिला संयोजक नीलकंठ रवानी, फूलचंद मंडल और राजेश सिंह ने पीपीटी के माध्यम से कार्यकर्ताओं को जागरूक किया। कार्यशाला में मुख्यरूप से 110 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।