Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dhanbad BJP Highway Politics: राहत शिविर में मछली-भात की पार्टी में चले लाठी-डंडे, सांसद-विधायक को दी गई सूचना

    By MritunjayEdited By:
    Updated: Mon, 01 Jun 2020 05:54 PM (IST)

    चंदा उगाही के आरोप पर फणिभूषण मंडल ने कहा शिविर को सुचारू रूप से चलाने के लिए कुछ लोगों से सहयोग लेना पड़ रहा है। चंदा उगाही की बात गलत है। घटना की सूचना सांसद-विधायक को दे दी है।

    Dhanbad BJP Highway Politics: राहत शिविर में मछली-भात की पार्टी में चले लाठी-डंडे, सांसद-विधायक को दी गई सूचना

    बरवाअड्डा, जेएनएन। बरवाअड्डा किसान चौक स्थित भाजपा के राहत शिविर में चंदा उगाही को लेकर रविवार को मंडल अध्यक्ष और मंडल उपाध्यक्ष आपस में भिड़ गये। हालांकि, पूछे जाने पर घुघनी के स्वाद पर बहस का बहाना बना लिया। रविवार को मंडल अध्यक्ष महेश महतो से मंडल उपाध्यक्ष सुधाकर शर्मा की हाथापाई हुई। समर्थकों ने भी एक-दूसरे के हाथ मरोड़े। लाठी-डंडे भी चले। बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मारपीट और हंगामा के बाद सुधाकर शर्मा ने महेश महतो पर राहत शिविर के नाम पर चंदा उगाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि रविवार को शिविर में आयोजित मछली-भात कार्यक्रम के लिए भी चंदा लिया गया। शर्मा ने कहा कि शनिवार को शिविर में घुघनी बनी थी। घुघनी के स्वाद की शिकायत महतो से करने पर वे आक्रोशित हो गए और उन पर हाथ उठा दिया। शिविर में मारपीट की खबर फैलते ही दर्जनों पहुंच गए। मामला शांत करवाया। माहौल सामान्य होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मछली-भात का लुत्फ उठाया और मजदूरों को भी खिलाया। 

    सांसद नहीं कर रहे सहयोग 

    चंदा उगाही के आरोप पर फणिभूषण मंडल ने कहा कि धनबाद सांसद पीएन सिंह एवं सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो ने शिविर का उद्घाटन किया था। शिविर खुलने के बाद विधायक महतो का सहयोग मिलता रहा पर सांसद की ओर से सहयोग नहीं मिला। शिविर को सुचारू रूप से चलाने के लिए कुछ लोगों से सहयोग लेना पड़ रहा है। चंदा उगाही की बात गलत है। घटना की सूचना सांसद एवं विधायक को दे दी गई है।

    धनबाद में शुरू से ही हाईवे राहत शिविर रहा विवादों में 

    भाजपा की तरफ से लॉकडा

    comedy show banner
    comedy show banner