त्योहारी सीजन में रेलवे की समय-सारिणी बेपटरी, रात की ट्रेन सुबह तो सुबह वाली शाम में; स्पेशल का बुरा हाल
Bhopal Dhanbad Express: त्योहारी सीजन में धनबाद और आसपास से गुजरने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान हैं। स्पेशल ...और पढ़ें

भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस। (फाइल फोटो)
HighLights
त्योहारी सीजन में ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान।
स्पेशल और नियमित ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं।
भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस एक दिन बाद धनबाद पहुंची।
जागरण संवाददाता, धनबाद। Festive Rush Disrupts Train Timings: त्योहारी सीजन में ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। ट्रेनों का समय पालन ध्वस्त होने से रात की ट्रेन सुबह तो सुबह वाली रात में पहुंच रही हैं। स्पेशल ट्रेनों का बुरा हाल है तो नियमित लंबी दूरी की ट्रेनें भी बेहाल हैं।
धनबाद व आसपास से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के साथ-साथ धनबाद आनेवाली ट्रेनें भी घंटों लेट आ रही हैं। रविवार को अलेप्पी और भुवनेश्वर-धनबाद एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें सुबह के बजाय शाम में आईं।
भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस का शनिवार के बदले रविवार को आगमन हुआ। ट्रेनों की लेटलतीफी को लेकर बोर्ड के अफसरों से लेकर संबंधित डिविजन के स्तर पर भी अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।
स्पेशल ट्रेनों का हाल
- 04091 हावड़ा-दिल्ली वनवे स्पेशल सुबह 10:10 के बदले चार घंटे से अधिक देर से दोपहर दो बजे के बाद खुली। इस वजह से दोपहर के बदले रात में धनबाद आई। दिल्ली देर से पहुंचने की संभावना है।
- 04092 दिल्ली-हावड़ा वनवे स्पेशल 5 घंटे 32 मिनट लेट से आई। शनिवार रात के बदले रविवार सुबह धनबाद आगमन हुआ। हावड़ा लगभग पांच घंटे देर से पहुंची।
- 03255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल 7 घंटे 27 मिनट देर से गोमो और इतनी ही लेट से पटना पहुंची। देर रात के बदले सुबह 10:27 पर गोमो आगमन हुआ व पटना सुबह के बदले शाम में पहुंची।
नियमित ट्रेनों की स्थिति
- 13352 अलेप्पी-धनबाद एक्सप्रेस सात घंटे लेट से रांची, साव छह घंटे कतरास तो 5 घंटे 13 मिनट लेट से धनबाद आई। सुबह के बदले शाम में धनबाद आगमन हुआ।
- 18403 भुवनेश्वर-धनबाद एक्सप्रेस 5 घंटे 14 मिनट लेट से आई। दिन में 11 बजे के बदले शाम 4:14 पर धनबाद आगमन हुआ।
- 11631 भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस 14 घंटे से अधिक लेट होने से शनिवार रात के बदले रविवार दोपहर में धनबाद आई।
- 13066 आनंदविहार-हावड़ा अमृत भारत एक्सप्रेस 4 घंटे 51 मिनट लेट से सुबह 5:00 के बदले 9:51 पर आई और सुबह के बजाय शाम 3:29 पर हावड़ा पहुंची।
यह भी पढ़ें- दिल्ली से हावड़ा के लिए चली एसी स्पेशल ट्रेन, शनिवार देर रात 2 बजे धनबाद पहुंचेगी
यह भी पढ़ें- दिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, राजस्थान से बंगाल के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
