Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Amrapali Dubey: भोजपुरी की सनसनी ने निरहुआ के भाई संग रचाई शादी, फैंस का चकराया माथा

    By MritunjayEdited By:
    Updated: Sat, 27 Nov 2021 05:30 AM (IST)

    Amrapali Dubey अभिनेत्री और गायिका आम्रपाली दुबे काफी लोकप्रिय हैं। इनके चाहने वालों की बड़ी संख्या है। इनमें ज्यादातर भोजपुरी भाषा-भाषी हैं। यूपी के पूर्वांचल समेत बिहार और झारखंड में भोजपुरी भाषा-भाषी की संख्या करोड़ों में हैं। इन सबके बीच आम्रपाली चर्चा में हैं। मामला शादी से जो जुड़ा है।

    Hero Image
    भोजपुरी सनसनी आम्रपाली दुबे और प्रवेश लाल यादव ( फोटो साैजन्य)।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। झारखंड के धनबाद जिला की एक खासियत है। यहां भोजपुरी बोलने वालों की संख्या लाखों में हैं। इनकी रूचि भोजपुरी के कलाकारों में रहती है। भोजपुरी के कई नामी लोक गायक का भी कनेक्शन धनबाद से रहा है। भरत शर्मा ब्यास को काैन नहीं जानता है ! वह यहां के एक छोटे स्थान कुमारधुबी से निकलकर देशभर में प्रसिद्धि पाई। भोजपुरी भाषियों की नजर इस भाषा के कलाकारों पर रहती है। इन दिनों लोगों के बीच भोजपुरी की सनसनी आम्रपाली दुबे ( Amrapali Dubey) चर्चा में हैं। बात ही कुछ ऐसी है। शादी की जो बात है। इंस्टाग्राम पर आम्रपाली दुबे ने एक वीडियो साझा किया है। इसमें वह भोजपुरी के बहुचर्चित अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ के भाई प्रवेश लाल यादव से शादी ( Amrapali Dubey Wedding Video) रचाती दिख रही हैं। आम्रपाली की शादी की जानकारी मिलने के बाद कई फैंस के दिलों को झटका लगा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    View this post on Instagram

    A post shared by Dubey Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101)

    आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी हमेशा हिट, शादी...

    भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव संग अपनी कैमेस्ट्री को लेकर जबरदस्त सुर्खियां बटोरती देखी जाती हैं। आम्रपाली जिस भी फिल्म में निरहुआ के साथ नजर आती हैं, वो मूवी सुपरहिट हो जाती है। दर्शक इस जोड़ी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार करते हैं और रिलीज के साथ ही ढेरों व्यूज देकर उसे टॉप की लिस्ट में ला देते हैं। हालांकि, आम्रपाली दुबे को अपने लेटेस्ट वीडियो के जरिए फैंस को तगड़ा झटका लगा है। आम्रपाली दुबे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें वो ब्याह रचाती नजर आ रही हैं। शॉकिंग बात ये है कि आम्रपाली, निरहुआ की नहीं बल्कि उनके छोटे भाई प्रवेशलाल यादव की दुल्हन बनी हैं। वहीं, वीडियो के बैकग्राउंड में पंजाबी सॉन्ग 'दिन शगना दा' बजते सुनाई दे रहा है।

    यह रही शादी की सच्चाई

    वीडियो में आम्रपाली और प्रवेशलाल यादव दोनों येलो रंग का आउटफिट पहने स्टेज पर बैठे देखे जा रहे हैं। ये क्लिप सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और अबतक इसे इंस्टाग्राम वर्ल्ड में तकरीबन 30 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। जहां कुछ लोग दोनों को शादी की बधाई देते देखे गए हैं। तो वहीं, अधिकांश ने इसे निरहुआ के साथ धोखा बताया है। बाद में जब पता चला कि ये शादी असली नहीं है, तब जाकर फैंस की मायूसी दूर हुई। दरअसल, यह वीडियो एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म 'साजन' के सेट का है। 

    comedy show banner
    comedy show banner