विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ड्राई हो जाती है आपकी त्‍वचा तो अपनी डाइट में करें पुदीने को शामिल, खाना पचाने में भी है बेहद कारगर

By Deepak Kumar PandeyEdited By:
Published: Mon, 02 May 2022 10:54 AM (GMT+05:30)

जिले में तेज गर्मी और तपती धूप से परेशान होकर अक्सर लोग कहते हैं कि गर्मी के कारण हमारा दिमाग ...और पढ़ें

पुदीने को लोग धनबाद में हाथों-हाथ खरीद रहे हैं।
पुदीने को लोग धनबाद में हाथों-हाथ खरीद रहे हैं।

जागरण संवाददाता, धनबादः जिले में तेज गर्मी और तपती धूप से परेशान लोगों को अक्‍सर यह कहते सुना जा सकता है कि गर्मी के कारण हमारा दिमाग काम नहीं कर रहा है। या हमारा दिमाग खराब हो रहा है। तो इस स्थिति में पुदीना हमें मानसिक राहत देने के लिए बेहद फायदेमंद है। इसे पीने से हमारे तन और मन दोनों को ठंडक मिलती है और गर्मी से राहत दिलाने में यह काफी मदद करता है। पुदीने के नाम पर गाने बन चुके हैं... कई कहावतें लिखी गईं। अब उसी पुदीने को लोग धनबाद में हाथों-हाथ खरीद रहे हैं।

गर्मी के दिनों में अक्सर लोग पुदीने की चटनी खाते हैं, शरबत बनाकर पीते हैं। यहां तक कि बाजार में गन्ने का रस, गोलगप्पा के पानी को भी और अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए पुदीने का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा गर्मी के मौसम में लू से बचाने में भी पुदीना बेहद फायदेमंद है। विशेषज्ञ बताते हैं कि पुदीने में ऐंटीआक्सीडेंट्स व ऐंटीवायरल गुण पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इस कारण गर्मी के मौसम में पुदीने का सेवन कर ना सिर्फ लू से बचा जा सकता है, बल्कि वायरल फीवर, फ्लू या इंफ्लुएंजा की चपेट में आने से भी यह बचाता है। गर्मी में मौसमी बीमारियों के अलावा कई प्रकार की बीमारियों से पुदीना राहत देता है।

खाना पचाने में भी बेहद उपयोगी: धनबाद स्वास्थ्य विभाग के आयुष पदाधिकारी डाॅक्‍टर शेखर चंद्र के अनुसार, गर्मी के दिनों में सेहत के लिए पुदीना बेहद फायदेमंद है। गर्मी के दिनों में होने वाली कई प्रकार की बीमारियों से यह बचाता है। इसके अलावा खाना पचाने में भी यह बेहद उपयोगी है।

पुदीने की चटनी होती है बेहद स्‍वादिष्‍ट: गर्मी के दिनों में पुदीने की चटनी के साथ खाना खाने का स्वाद ही कुछ अलग है। पुदीने कचटनी का स्वाद सबसे इतर है, जिस कारण बाजार में इसकी डिमांड बढ़ गई है। कीमत अधिक होने के बावजूद लोग इसे हाथों-हाथ ले रहे। गृहिणियां बताती हैं कि पुदीने की चटनी में आम व इमली मिला दिया जाए तो इसका स्वाद बेहद स्‍वादिष्‍ट हो जाता है।

मुंह के दुर्गंध को करता है दूरः अगर आपके मुंह से बदबू आती है तो पुदीने की कुछ पत्त‍ियों को चबा लें। इससे बदबू चली जाएगी। पुदीने में मौजूद मेन्थाल शरीर को ठंडक के साथ-साथ ताजगी भी देता है। इसके अलावा गर्मियों में अकसर लू का लक्षण होना, त्वचा ड्राई हो जाना और खाना न पचने जैसी समस्याओं के लिए भी यह बेहद फायदेमंद है।