विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BCCL में बड़े पैमाने पर तबादला, एक झटके में बदल गए एमएम विभाग के 16 अधिकारी

Published: Thu, 08 Oct 2026 09:23 AM (GMT+05:30)

Coal India: बीसीसीएल ने मटेरियल मैनेजमेंट विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 16 अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। ...और पढ़ें

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड मुख्यालय कोयला भवन। (फाइल फोटो)

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड मुख्यालय कोयला भवन। (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, धनबाद। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) ने मटेरियल मैनेजमेंट विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 16 अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी कर सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया गया है।

अधिकारियों को 12 अक्टूबर 2026 की अपराह्न तक वर्तमान पदस्थापना से रिलीव करने को कहा गया है। ऐसा नहीं होने पर वे 13 अक्टूबर की पूर्वाह्न से स्वतः रिलीव माने जाएंगे।

आदेश के अनुसार अभिनव कुमार को मुख्यालय से सेंट्रल स्टोर एकरा में डिपो ऑफिसर बनाया गया है। साकिब आफताब को कतरास से सेंट्रल स्टोर जियलगोरा भेजा गया है। आशीष कुमार दत्ता को डब्ल्यू जे एरिया का एरिया मैनेजर नियुक्त करते हुए परचेज एंड स्टोर की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

अंशु चौरसिया को बस्ताकोला, गिरिश कुमार प्रसाद को कुसुंडा, रोहित राज को कतरास, शुभम कुमार को सिजुआ, शिवम कुमार हर्ष को लोदना, अयोध्या नाथ मिश्रा को गोविंदपुर और शुभम लवानिया को ब्लाक-2 एरिया में एरिया मैनेजर की जिम्मेदारी मिली है।

इसके अलावा छह एमटी अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। कावले क्षितिज मुनीश्वर, अभिजीत अमरीश बोरकर, राकेश कुमार और आकाशदीप सिंह को मुख्यालय भेजा गया है, जबकि संदीप कुमार को सेंट्रल स्टोर जियलगोरा और मुकेश राणा को सेंट्रल स्टोर एकरा में पदस्थापित किया गया है। सभी अधिकारियों को संबंधित महाप्रबंधक के समक्ष योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें- CISF Transfer: पांच DIG के कार्यक्षेत्र बदले, तीन महीने में जितेंद्र तिवारी का बोकारो से बेंगलुरु तबादला

यह भी पढ़ें- धनबाद में झरिया से लेकर कतरास तक हो रही कोयले की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें