विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुर्गा पूजा पर BCCL में दो दिन की छुट्टी, सिजुआ समेत सभी क्षेत्रों को निर्देश जारी

Published: Thu, 15 Oct 2026 12:20 PM (GMT+05:30)

Durga Puja Holiday in Dhanbad: बीसीसीएल के सिजुआ क्षेत्रीय कार्यालय ने दुर्गा पूजा के लिए 20 और 21 अक्टूबर को ...और पढ़ें

BCCL Durga Puja Holiday: 20 और 21 अक्टूबर को बीसीसीएल में अवकाश की घोषणा। (प्रतीकात्मक फोटो)

BCCL Durga Puja Holiday: 20 और 21 अक्टूबर को बीसीसीएल में अवकाश की घोषणा। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. बीसीसीएल ने दुर्गा पूजा के लिए दो दिन की छुट्टी घोषित की।

  2. 20 और 21 अक्टूबर को महानवमी, विजयादशमी पर अवकाश।

  3. आकस्मिक सेवाएं चालू रहेंगी, ड्यूटी हेतु पूर्व अनुमति आवश्यक।

जागरण संवाददाता, धनबाद। Durga Puja Holiday In BCCL:भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में दुर्गा पूजा की छुट्टियों को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी गई है। कंपनी के सिजुआ क्षेत्रीय कार्यालय ने 20 और 21 अक्टूबर को अवकाश घोषित करते हुए संबंधित आदेश जारी किया है।

BCCL Durga Puja Holiday

इसकी सूचना सभी क्षेत्रों को भी भेज दी गई है। इसके बाद विभिन्न क्षेत्र अपने स्तर से नोटिस जारी कर कर्मचारियों को छुट्टी की जानकारी दे रहे हैं।

सिजुआ क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय से 12 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, दुर्गा पूजा के अवसर पर 20 अक्टूबर, मंगलवार (महानवमी) और 21 अक्टूबर, बुधवार (विजयादशमी) को क्षेत्रीय कार्यालय और सभी इकाइयों के कार्यालय बंद रहेंगे। दोनों दिन सार्वजनिक अवकाश माना जाएगा।

हालांकि, इस दौरान कंपनी की सभी आकस्मिक सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इन दोनों दिनों में कंपनी के कार्यों के लिए कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुलाने के लिए प्रबंधन की पूर्व अनुमति आवश्यक होगी।

बीसीसीएल की ओर से छुट्टी को लेकर निर्देश जारी होने के बाद सभी क्षेत्रों में इसकी सूचना कर्मचारियों तक पहुंचाई जा रही है। इससे दुर्गा पूजा के दौरान अवकाश को लेकर बनी असमंजस की स्थिति दूर हो गई है।

यह भी पढ़ें- Coal India: बीसीसीएल ने कोकिंग कोयले की कीमतों में किया बदलाव, नई दरें लागू

यह भी पढ़ें- JSSC-CGL पेपर लीक का हब था बोकारो का दुग्दा, एक ही परिवार के तीन सदस्य गिरफ्तार