BBMKU Convocation में राज्यपाल का युवाओं को संदेश, योग्यता से रोजगार के नए अवसर पैदा करें, नैतिकता बनाए रखें
BBMKU Dhanbad के तीसरे दीक्षा समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने युवाओं को अपनी योग्यता से रोजगार के नए अवसर पैदा करने और नैतिकता बनाए रखने की नसीहत दी।

विधायक जयराम महतो को पीएचडी की डिग्री प्रदान करते राज्यपाल संतोष गंगवार। (फोटो जागरण)
HighLights
राज्यपाल ने युवाओं को योग्यता से रोजगार पैदा करने, नैतिकता बनाए रखने को कहा।
बीबीएमकेयू के तीसरे दीक्षा समारोह में 31,926 डिग्रियां वितरित की गईं।
104 छात्रों को गोल्ड मेडल मिले, जयराम महतो को पीएचडी उपाधि।
जागरण संवाददाता, धनबाद। बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) का तृतीय दीक्षा समारोह शुक्रवार को बीबीएमकेयू के एकेडमिक परिसर में हुआ। बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार उपस्थित हुए।
बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षा समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार पहुंचे। उनके साथ मंच पर बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो राम कुमार सिंह और कुलसचिव राधा त्रिपाठी उपस्थित हैं।
राष्ट्रगीत वंदे मातरम और राष्ट्रगान जन गण मन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। राज्यपाल की उपस्थिति में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के सभी छंद गए गए। इसके बाद राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। राज्यपाल ने बीबीएमकेयू का सोविनियर विमोचन किया।
राज्यपाल ने जोहार नमस्कार से अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा यह विश्वविद्यालय स्वर्गीय विनोद बाबू के नाम से जुड़ा हुआ है। उनका पूरा जीवन हमें बेहतर शिक्षण व्यवस्था की याद दिलाता है। समाज की प्रगति में योगदान देने का काम करें।
अपनी जड़ों से जुड़े रहें, परिवार का सम्मान करें और नैतिकता बनाए रखें। समाज को जोड़ने का कार्य करें। आपका कर्म ही आपकी पहचान बने, इसी उद्देश्य के साथ आगे बढ़ें। सबसे महत्वपूर्ण झारखंड का गौरव बढ़ाने का कार्य करें।
इस दौरान राज्यपाल ने डुमरी विधायक जयराम महतो को पीएचडी की डिग्री प्राप्त करने पर मंच से बधाई दी।
कुलपति प्रोफेसर रामकुमार सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखी। उन्होंने सर्वप्रथम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को नमन किया।
उन्होंने कहा शिक्षा एक सामूहिक प्रयास है। इसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी होती है। बीबीएमकेयू ने भौतिक संरचना और शैक्षणिक यात्रा को मजबूत किया है। चार वर्षीय यूजी प्रशिक्षण संपन्न करने वाला पहला विश्वविद्यालय बना। विवि में स्किल डेवलपमेंट को प्राथमिकता दी जा रही है।
उन्होंने सभी डिग्रीधारी से कहा कि सीखने की प्रक्रिया रुकने नहीं देना है। ईमानदारी और अनुशासन के दृढ़ संकल्प से आगे बढ़ें। जब क्रिएटर बनें और स्थानीय समस्याओं का समाधान निकालें। जहां भी जाएं विश्वविद्यालय की गरिमा बढ़ाएं।
यूजी-पीजी के 104 छात्रों को मिला गोल्ड
राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की ओर से पहली बार प्रदान की जा रही डी लिट की उपाधि से डिग्री वितरण की शुरुआत की। अर्थशास्त्र विभाग की ममता कुमारी को डी लिट की डिग्री प्रदान की। इस दौरान राज्यपाल ने डुमरी विधायक जयराम महतो को पीएचडी इंग्लिश की उपाधि प्रदान की।
सत्र 2024 और 2025 के लिए कुल 149 यूजी और पीजी डिग्रियों का वितरण किया गया। इनमें 104 को गोल्ड मेडल मिला।
राज्यपाल डेढ़ घंटे तक यहां उपस्थित रहे और विभिन्न विभागों के 149 टापर्स को पदक और डिग्रियां प्रदान कीं। इनमें तीन बेस्ट स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल कोर्स से 14, पीजी से 52 और यूजी के 34 संकाय टापर शामिल थे। इसके अलावा 45 पीएचडी डिग्रियां भी प्रदान गईं।
बेस्ट पोस्टग्रेजुएट का अवार्ड गणित विभाग की अंजलि प्रकाश सत्र 2022-24 व नेहा कुमारी सत्र 2023-25 और बेस्ट ग्रेजुएट एसएस कालेज चास बोकारो की बाटनी छात्रा कुमारी रिंकू सत्र 2021-24 को प्रदान किया गया।
समारोह में सत्र 2024 और 2025 के लिए कुल 31,926 डिग्री दी गई। इसमें यूजी की 22,691, पीजी की 3,674 और प्रोफेशनल की 5,561 डिग्री शामिल है।
बीबीएमकेयू बेस्ट ग्रेजुएट व पीजी ग्रेजुएट
बेस्ट पोस्टग्रेजुएट : सत्र 2022-24 अंजलि प्रकाश (गणित विषय, विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर विभाग) कुल अंक 1414 और सत्र 2023-25 नेहा कुमारी (गणित विषय, विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर विभाग)।
- बेस्ट ग्रेजुएट : सत्र 2021-24 कुमारी रिंकू (बाटनिकल साइंस-वनस्पति विज्ञान, एसएस कालेज चास बोकारो)।
पीजी विभाग के टापर्स, सत्र 2022-24
बांग्ला : ब्यूटी चट्टराज
बाटनी : रूपा कुमारी
रसायन : अनुराधा कुमारी
वाणिज्य : सलोनी यादव
कंम्पूयटर साइंस : पूर्णिमा कुमारी
अर्थशास्त्र : कुमारी ईशा
एजुकेशन : निखत परवीन
अंग्रेजी : सुरभि कुमारी
ईवीएस एंड डीएम : रुचि चौधरी
जियोग्राफी : अदिति सिंह
जियोलाजी : सिद्धार्थ गौतम
जर्मन : नंदलाल कुमार
हिंदी : प्रिया कुमारी
इतिहास : प्रेक्षा वर्मा
होम साइंस : सविता कुमारी
लाइफ साइंस : शालिनी सिंह
मैनेजमेंट स्टडीज : तनुश्री भट्टाचार्जी
मास कम्युनिकेशन : अंजली कुमारी
मैथेमेटिक्स : अंजली प्रकाश
फिलासफ : राधिका कुमारी
भौतिकी : विशाल कुमार
राजनीति विज्ञान : श्रुति कुमारी
साइकोलाजी : निक्कू कुमारी
संस्कृत : अमित कुमार मंडल
सोशियोलाजी : मिली कुमारी
उर्दू : शबाना परवीन
वोकल म्यूजिक : सिमरन चौहान
जूलाजी : मेहर नाज
पीजी विभाग के टापर्स, सत्र : 2023-25
बांग्ला : शुभजीत मैती
रसायन : विनीता
वाणिज्य : कुमारी योगेश्वरी
कंप्यूटर साइंस : मुसर्रत नाज
अर्थशास्त्र : श्रीरूपा आचार्जी
एजुकेशन : राजेश कुमार
अंग्रेजी : गौसिया खातून
ईवीएस एंड डीएम : सूरज कुमार
जियोग्राफी : किरण मंडल
जियोलाजी : विक्की कुमार पंडित
जर्मन : अभिमन्यु कुमार
हिंदी : आदिल मल्लिक
इतिहास : सिमरन कुमारी
होम साइंस : कशफीन गुल
लाइफ साइंस : नीतू चौधरी
मैनेजमेंट स्टडीज : शारिक आलम
मास कम्युनिकेशन : विजय कुमार महतो
मैथेमेटिक्स : नेहा कुमारी
फिलोसफी : लोकनाथ दास
भौतिकी : दिनेश कुमार
राजनीति विज्ञान : नेहा महतो
साइकोलाजी : प्रीति कुमारी
संस्कृत : रेखा कुमारी
सोशियोलाजी : सिमरन सिंह
उर्दू : मो. शाहबाज़ खान
वोकल म्यूजिक : पीयूष दास
यूजी विभाग के टापर्स, सत्र 2021-24
एंथ्रोपोलाजी : कोमल कुमारी
बीबीए : कृतिका
बीसीए : दीक्षा कुमारी
बांग्ला : बर्षा राय
बायोटेक्नोलाजी : सोनल श्रुति
बाटनी : कुमारी रिंकू
रसायन : निशा कुमारी
कामर्स : श्रेया सुराल
कंप्यूटर एप्लीकेशन : सौरभ सरकार
कंप्यूटर साइंस : रोहित अग्रवाल
अर्थशास्त्र : अफशान परवीन
अंग्रेजी : डिंपल कुमारी
जियोग्राफ : श्वेता कुमारी
जियोलाजी : उमामा आसिया
हिंदी : खुशबू कुमारी चंद्रवंशी
इतिहास : तनु कुमारी
होम साइंस : नेहा कुमारी
खोरठा : तेजलाल महतो
कुरमाली : प्रेमलता कुमारी
मैथेमेटिक्स : रोशनी कुमारी
म्यूजिक : सुनैना कुमारी
फिलासफी : सुमन कुमारी
भौतिकी : राजीव कुमार
राजनीति विज्ञान : सिमरन केशरी
साइकोलाजी : अंजली कुमारी
संस्कृत : कनक प्रिया
संथाली : करिश्मा कुमारी
सोशियोलाजी : मो. कैफ रजा
उर्दू : सेहरिश फातमा
जूलाजी : अमीषा कुमारी
यूजी विभाग के टापर्स, सत्र : 2022-25 (वोकेशनल कोर्स)
बीबीए : उदित आनंद राय
बीसीए : अरुणा रानी
बीएससी सीएस : काजल कुमारी
इंवायरमेंटल साइंस : शालू कुमारी
बायोटेक्नोलाजी : अदिति कुमारी
यह भी पढ़ें- BBMKU: तोपचांची और बाघमारा में खुलेंगे रोजगारोन्मुख प्रोफेशनल कॉलेज, शिक्षकों की भी होगी नियुक्ति
यह भी पढ़ें- बंगाल में ममता को घेरा, अब SIR पर सवाल; राहुल गांधी से बाबूलाल मरांडी ने पूछा- कौन सा बयान सही?
