Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bank Holidays March 2022: मार्च में करीब आधे महीने बैंक रहेंगे बंद, कोई जरूरी काम हो तो निपटा लें

    By MritunjayEdited By:
    Updated: Mon, 28 Feb 2022 12:45 PM (IST)

    Bank Holidays March 2022 मार्च 2022 में बैंक 13 दिन बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में दूसरे व चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। मार्च महीने में महाशिवरात्रि होलिका दहन होली जैसे अवसर हैं जिन पर बैंकों में छुट्टियां रहेंगी।

    Hero Image
    मार्च महीने में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक ( प्रतीकात्मक फोटो)।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। Bank Holidays In March 2022 साल 2022 भी अपनी रफ्तार से एक-एक दिन आगे बढ़ रहा है। पहला महीना जनवरी बीत चुका है। अब फरवरी भी अपनी अंतिम तारीख पर है। एक दिन बाद मार्च शुरू हो  रहा है। मार्च का महीना त्योहारो का है। इस महीने में शिवरात्रि और होली है। ऐसे में यह जान लेना जरूरी है कि मार्च महीने में धनबाद समेत पूरे झारखंड में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे। कुल जोड़ की बात करें तो मार्च 2022 में बैंक 13 दिन बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में दूसरे व चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। मार्च महीने में महाशिवरात्रि, होलिका दहन, होली जैसे अवसर हैं, जिन पर बैंकों में छुट्टियां रहेंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अलग-अलग राज्यों के त्योहार के अनुसार भी तय होती छुट्टी

    बैंक ग्राहक यह याद रखें कि मार्च माह में देश में हर रजगह बैंक 13 दिन बंद नहीं रहने वाले हैं।मार्च 2022 में पड़ रही कुछ छुट्टियां/त्योहार किसी राज्य या क्षेत्र विशेष से संबंधित हैं। इसलिए बैंक हॉलिडे अलग-अलग राज्य/क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं। मार्च महीने में करीब-करीब आधे महीने बैंक बंद रहेंगे। मार्च का महीना 31 दिन का होता है। इसमें 13 दिन छुट्टी रहेगी। छुट्टियों की लिस्ट को देखते हुए ही बैंक जाने का प्लान करें। जरूरी काम हो तो कार्यालय दिवस के दिन काम निपटा लें।

    मार्च महीने की छुट्टी

    • 1 मार्च: महाशिवरात्रि (अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद)
    • 3 मार्च: लोसर (गंगटोक में बैंक बंद)
    • 4 मार्च: चापचर कुट (आइजोल में बैंक बंद)
    • 6 मार्च: रविवार
    • 12 मार्च: माह का दूसरा शनिवार
    • 13  मार्च: रविवार
    • 17 मार्च: होलिका दहन (देहरादून, कानपुर, लखनऊ, रांची में बैंक बंद)
    • 18 मार्च: होली/होली दूसरा दिन —धुलैती/डोलजात्रा (अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनउ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग, शिमला, श्रीनगर में बैंक बंद)
    • 19 मार्च: होली/याओसैंग सेकंड डे (भुवनेश्वर, इंफाल, पटना में बैंक बंद)
    • 20 मार्च: रविवार
    • 22 मार्च: बिहार दिवस (पटना में बैंक बंद)
    • 26 मार्च: माह का चौथा शनिवार
    • 27 मार्च: रविवार

    comedy show banner
    comedy show banner