Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dhanbad में ATS की छापेमारी, 109 ठिकानों पर पहुंची टीम; 10 फरार आरोपी गिरफ्तार

    झारखंड में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने 16 से 24 जुलाई तक अपराधियों के 109 ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई धनबाद रामगढ़ हजारीबाग लातेहार पलामू रांची व बोकारो में हुई। कुल 80 संदिग्धों का सत्यापन किया गया। 45 संदिग्धों से पूछताछ और 36 से बांड भरवाकर छोड़ा गया। 10 फरार आरोपितों को एटीएस ने गिरफ्तार किया।

    By Jagran NewsEdited By: Yashodhan SharmaUpdated: Tue, 25 Jul 2023 08:50 PM (IST)
    Hero Image
    Dhanbad में ATS की छापेमारी, 109 ठिकानों पर पहुंची टीम; 10 फरार आरोपी गिरफ्तार

    राज्य ब्यूरो, रांची: झारखंड में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने 16 से 24 जुलाई तक अपराधियों के 109 ठिकानों पर छापेमारी की।

    यह कार्रवाई धनबाद, रामगढ़, हजारीबाग, लातेहार, पलामू, रांची व बोकारो में हुई। कुल 80 संदिग्धों का सत्यापन किया गया। 45 संदिग्धों से पूछताछ और 36 से बांड भरवाकर छोड़ा गया। 10 फरार आरोपितों को एटीएस ने गिरफ्तार किया।

    पुलिस मुख्यालय में आइजी अभियान अमोल वीनुकांत होमकर व एसपी एटीएस सुरेंद्र कुमार झा ने मंगलवार को बताया कि विभिन्न कुख्यात आपराधिक गिरोह का डेटाबेस तैयार किया था। अपराधियों के विरुद्ध एटीएस की सख्ती जारी रहेगी, उनको शरण देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन गिरोहों के विरुद्ध एटीएस ने की कार्रवाई

    जेल में बंद अमन साहू, अमन सिंह, अमन श्रीवास्तव, लवकुश शर्मा, विकास तिवारी, अखिलेश सिंह गिरोह के फरार अपराधी। धनबाद जिले के कुख्यात फरार अपराधी प्रिंस खान, रांची जिले में मृतक कालू लामा गिरोह, रामगढ़ जिले के पांडेय गिरोह व पलामू के डब्लू सिंह गिरोह।

    छापेमारी के दौरान अपराधियों से मुठभेड़

    छापेमारी के क्रम में 17 जुलाई को पतरातू थाना क्षेत्र के पालू-दाढ़ीडीह-महुआमोड़ पर अमन साहू गिरोह के गुर्गों से मुठभेड़ हुई। इसमें डीएसपी नीरज कुमार व दारोगा सोनू साहू जख्मी हो गए। दोनों इलाजरत हैं।

    एटीएस ने घटना के बाद अमन साहू गिरोह के चंदन साव, वारीश अंसारी और सोनू कुमार को गिरफ्तार किया। डीएसपी पर गोली चलाने वाला अमन साहू गिरोह के सिद्धार्थ कुमार उर्फ बॉबी साव की गिरफ्तारी हुई। उसकी निशानदेही पर अपराधी राजन कुमार भी पकड़ा गया।

    जान से मारने की देते थे धमकी

    ये अपराधी कोल कंपनियों के अधिकारियों से जान मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगते थे। इसके अलावा एटीएस ने इस दौरान अमन श्रीवास्तव गिरोह के ऐजाज अंसारी व मिंकू खान उर्फ शहरियार को भी पकड़ा।

    लवकुश शर्मा गिरोह का बिट्टू खान उर्फ तनवीर की हत्या में शामिल कालू लामा गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। गिरोह ने रंगदारी के लिए रांची के मोरहाबादी के अलावा धनबाद जिले के बरवाअड्डा में भी आतंक मचाया था।