Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BJP MLA Raj Sinha का विरोध करना अमरजीत को पड़ा भारी, ओबीसी मोर्चा से पत्ता साफ

    By MritunjayEdited By:
    Updated: Mon, 07 Jun 2021 03:14 PM (IST)

    Dhanbad BJP Politics विधायक राज सिन्हा कांग्रेस के कोविड वार रूम चले गए थे। वहां कुछ परिचित कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलने। चंद्रवंशी ने इसे सोशल मीडिया पर रखते हुए कहा था कि विधायक उन्हीं लोगों को साथ रखते हैं जो उनके साथ कांग्रेस या झामुमो कहीं भी जा सकते हैं।

    Hero Image
    भाजपा विधायक राज सिन्हा और ओबीसी मोर्चा के पूर्व महामंत्री अमरजीत कुमार ( फाइल फोटो)।

    धनबाद, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा ने अपनी महानगर कार्यसमिति घोषित कर दी है। इसमें पिछली कार्यसमिति में महामंत्री रहे अमरजीत चंद्रवंशी का नाम नहीं है। अलबत्ता दो महामंत्रियों में एक का स्थान रिक्त रखा गया है। उसी तरह चार उपाध्यक्षो में भी एक का नाम रिक्त रखा गया है। स्पष्ट है कि यह दोनों नाम अंतिम समय में हटा दिए गए। इसकी वजह भी समझी जा सकती है। हाल ही में धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा कांग्रेस के कोविड-19 वार रूम चले गए थे। वहां कुछ परिचित कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलने। चंद्रवंशी ने इसे सोशल मीडिया पर रखते हुए साफ कहा था कि विधायक उन्हीं लोगों को साथ रखते हैं जो उनके साथ कांग्रेस या झामुमो कहीं भी जा सकते हैं। उन्हें नहीं जो भाजपा में है और भाजपा में ही रहेंगे। कहीं और नहीं जाएंगे। लगता है कि अमरजीत को इसी का खामियाजा भुगतना पड़ा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमरजीत की काट में शैलेश का समर्थन

    बहरहाल मोर्चा के महानगर अध्यक्ष शैलेश चंद्रवंशी हैं। उन्होंने दिलीप सिंह, रिंकू शर्मा, परमेश्वर रवानी को उपाध्यक्ष बनाया है। एक पद रिक्त रखा है। उपेंद्र विश्वकर्मा को महामंत्री बनाया गया है। एक पद यहां भी रिक्त है। मंत्री में अशोक कुमार, मनबोध स्वर्णकार, रंजीत यादव, कृष्ण देव मोदी का नाम शामिल है। अभिषेक आनंद कोषाध्यक्ष व रंजीत रवानी सह कोषाध्यक्ष, नंद मल्लिक कार्यालय मंत्री बनाए गए हैं। मीडिया सेल में जीराखन चंद्रवंशी, वंशी गुप्ता, मोहन साहू व अशोक सोनकर को रखा गया है। सोशल मीडिया सेल में राजेश यादव, रुपेश महतो, अमित कुमार व राजीव कुमार चौरसिया को जगह मिली है। आईटी सेल में विकास मंडल व लीगल सेल में अमित मोदक जगह बनाने में कामयाब रहे।

    मंडल अध्यक्षों की हुई घोषणा

    17 मंडल अध्यक्षों की भी घोषणा कर दी गई है। इनमें बस्ता कोला के कुंदन यादव झरिया नगर अमित कुमार, भागा अनुरंजन सिंह, लोदना राजा निषाद, जोरापोखर रामचंद्र महतो, बाघमारा प्रदीप रवानी, महुदा बिरजू रवानी, कतरास सरोज विश्वकर्मा, सिनीडीह मृत्युंजय मंडल, लोयाबाद धीरेन रवानी, धनबाद प्रखंड अरविंद महतो, बैंक मोड़ संतोष कुमार सोनकर, मनइटांड़ सुनील कुमार, केंदुआ गोविंद रावत, भूली डॉक्टर महेश कुमार वर्मा, बरटाड अजीत अजीत पोद्दार व धनबाद सदर के मंडल अध्यक्ष भीम दे बनाए गए हैं।