Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Akshara Singh: वायरल MMS पर बेबाकी से रखी राय... कहा- कुछ लोगों की दाल रोटी इसी वजह से चल रही, चलने दीजिए

    दैनिक जागरण से विशेष बातचीत में अक्ष्ररा ने कहा कि कंट्रोवर्सी उनके साथ होती रहती है। इसका कारण उनकी सफलता है। कुछ लोग इससे जलते हैं। मेरा काम आगे बढ़ना है और वो अच्छे से कर रही हूं। एमएमएस के बाद एक आडियो पर भी बेबाकी से अपनी राय दी।

    By Jagran NewsEdited By: Atul SinghUpdated: Fri, 30 Sep 2022 06:31 PM (IST)
    Hero Image
    दैनिक जागरण से विशेष बातचीत में अक्ष्ररा ने कहा कि कंट्रोवर्सी उनके साथ होती रहती है।

    आशीष सिंह, धनबाद: Akshara Singh in Dhanbad हमारा समाज पुरुष प्रधान है। महिलाएं कैसे यह काम कर सकती हैं, क्यों आगे बढ़ रही हैं, अच्छा तो अब हमसे आगे निकलेंगी। इसी का नतीजा यह फर्जी एमएएमएस है। कुछ लोगों की दाल रोटी इसी वजह से चल रही है तो चलने दीजिए। घर में मां, पिताजी, भाई-बहन हैं, उनका खर्च यही सब करके चला रहे हैं। इसमें बहुत ज्यादा सफाई नहीं देना चाहती, लेकिन यह जरूर कहना चाहूंगी कि यह गलत पूरी तरह से फर्जी है। कुछ बड़े मीडिया हाउस इसका बढ़ा-चढ़ाकर प्रचार प्रसार करते हैं। यह भी एक गलत तरीका है। कम से कम जिसके बारे में आप आरोप लगा रहे हैं, उसका पक्ष तो जान लीजिए। आज तक मुझसे किसी ने भी इस मामले में सवाल जवाब नहीं किया। अपने करियर पर ध्यान दें कि ऐसी घटिया हरकत करनेवालों को जवाब देते रहें। वक्त आने पर यह भी होगा। ऐसे लोगों पर मानहानि का केस करूंगी। भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने हाल में लीक हुए तथाकथित एमएमएस पर खुलकर अपनी बात रखी। अक्षरा शुक्रवार को दैनिक जागरण के डांडिया नाइट कार्यक्रम में शामिल होने धनबाद पहुंची।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आशीष सिंह से विशेष बातचीत में अक्ष्ररा ने कहा कि कंट्रोवर्सी उनके साथ होती रहती है। इसका कारण उनकी सफलता है। कुछ लोग इससे जलते हैं। मेरा काम आगे बढ़ना है और वो अच्छे से कर रही हूं। एमएमएस के बाद एक आडियो पर भी बेबाकी से अपनी राय दी। कहा कि बहुत पुराना आडियो है, यह उनके स्ट्रगल के दिनों का है। इसे भी तोड़मरोड़ कर प्रस्तुत किया गया है। कुछ लोग इसी में खुश हैं तो हो लेने दीजिए। चुनौतियां आती रहती हैं। यह हमपर निर्भर करता है कि इसका किस तरह से सामना करते हैं। कंट्रोवर्सी को भी सकारात्मक तौर पर लिया है। काफी कुछ सीखने को मिला। अब सिर्फ अपने करियर पर ध्यान देना है। अक्ष्ररा ने बताया कि चौथी बार धनबाद आयीं हैं और इस बार उनका आत्मविश्वास पहले से कहीं अधिक बढ़ा हुआ है। भोजपुरी के साथ ही बालीवुड में भी अब अक्षरा को उसके काम की बदौलत जानने लगे हैं। बिग बास ओटीटी ने भी इसमें काफी अहम भूमिका निभाई।

    अभी बुड्ढे नहीं हुए, शादी भी कर लेंगे

    अपनी शादी के प्रश्न पर अक्षरा ने कहा काफी कुछ करना बाकी है। अभी तो लोगों ने उनके काम को नोटिस करना शुरू किया है। एक लड़की अगर सिंगल है और कामकाजी है तो यह प्रश्न हर जगह पूछा जाता है। मुझसे भी पूछा जाता है। मेल इगो हर दिन सामने देखने को मिलता है। इसे डील करना सीख रही हूं। बुड्ढे नहीं हुए हैं, शादी भी कर लेंगे। फिलहाल उनका पूरा ध्यान अपने इंस्टाग्राम के अक्षरा सिंह आफिशियल पेज, कुछ आने वाली भोजपुरी फिल्मों और गायिकी पर है। चुनमुनिया गीत को काफी पसंद किया गया और शनिवार को चौसठ जोगिनिया माई गीत रिलीज हो रहा है। लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। एक-दो प्रोजेक्ट पर बातचीत चल रही है। बहुत जल्द एक और धमाका होने वाला है, आप सभी को मजा आएगा।

    भाजपा-सपा से मिला था आफर

    भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने वाले मनोज तिवारी, रवि किशन और अब निरहुआ के सक्रिय राजनीति में आने के सवाल और अक्षरा के चुनाव लड़ने पर कहा जवाब मिला कि उन लोगों ने एक मुकाम हासिल कर लिया था। अभी मुझे वहां तक पहुंचना है। भाजपा और समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ने का आफर मिला था, लेकिन मना कर दिया। फिलहाल राजनीति में जाने का इरादा नहीं है।