Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kazi Nazrul Islam Airport: 22 फरवरी से बेंगलुरु के लिए विमान सेवा, धनबाद को भी मिलेगा लाभ

    By MritunjayEdited By:
    Updated: Thu, 11 Feb 2021 11:37 AM (IST)

    पहली बार दुर्गापुर-बेंगलुरु के बीच हवाई सेवा 22 फरवरी से शुरू होने जा रही है। इस तरह कोरोना महामारी के बाद अब दुर्गापुर एयरपोर्ट से चौथा शहर जुड़ जाएग ...और पढ़ें

    Hero Image
    धनबाद से 96 किलोमीटर दूरी पर स्थित काजी नजरूल इस्लाम एयरपोर्ट ( प्रतीकात्मक फोटो)।

    धनबाद/ दुर्गापुर, जेएनएन। दुर्गापुर (अंडाल) के काजी नजरूल इस्लाम एयरपोर्ट से अब दक्षिण भारत का बेंगलुरु शहर भी जुडऩे जा रहा है। पहली बार दुर्गापुर-बेंगलुरु के बीच हवाई सेवा 22 फरवरी से शुरू होने जा रही है। इस तरह कोरोना महामारी के बाद अब दुर्गापुर एयरपोर्ट से चौथा शहर जुड़ जाएगा। स्पाइस जेट का विमान अब इस रूट पर उड़ान भरेगा। इसकी तैयारी चल रही है। कोरोना महामारी के पहले दुर्गापुर एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, चेन्नई एवं हैदराबाद शहर जुड़ा हुआ था। पिछले वर्ष 14 सितंबर से स्पाइस जेट ने फिर से मुंबई एवं चेन्नई रूट पर विमान सेवा शुरू की। जिस पर सप्ताह में तीन दिन विमान उड़ान भरता है। वहीं छह अक्टूबर से दुर्गापुर-दिल्ली के बीच स्पाइस जेट ने विमान सेवा शुरू की। जो सप्ताह में सात दिन उड़ान भर रहा है। अब बेंगलुरु जुड़ जाने से दक्षिण बंगाल के पूर्व एवं पश्चिम बद्र्धमान, वीरभूम, पुरूलिया, बांकुड़ा जिले के लोगों के साथ-साथ धनबाद, बोकारो समेत झारखंड के कुछ क्षेत्रों के लोगों को भी सुविधा होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-हैदराबाद की विमान सेवा अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद

    दुर्गापुर के काजी नजरूल इस्लाम एयरपोर्ट से एयर इंडिया का विमान दिल्ली एवं हैदराबाद रूट पर भी लॉकडाउन के पहले एयर इंडिया का विमान उड़ान भरता था। लेकिन मुंबई, चेन्नई एवं दिल्ली की विमान सेवा शुरू होने के बाद भी अब तक हैदराबाद रूट पर विमान सेवा शुरू नहीं हो पाई है। उम्मीद की जा रही है कि इस वर्ष अप्रैल माह से हैदराबाद का विमान भी उड़ान भरेगा। दुर्गापुर ( अंडाल) हवाई अड्डा धनबाद से करीब 96 किलोमीटर दूर है। धनबाद के लोग दो घंटे में सड़क मार्ग से अंडाल जाकर लोग आसानी से विमान पकड़ सकते हैं। 

    दुर्गापुर-बेंगलुरु विमान सेवा का समय

    बेंगलुरू से प्रस्थान : सुबह 6.30 बजे

    दुर्गापुर आगमन    : सुबह 9 बजे

    दुर्गापुर से प्रस्थान  : सुबह 9.40 बजे

    बेंगलुरू आगमन   : दोपहर 12.10 बजे।