सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 50% से कम उपलब्धि होने पर कार्रवाई, ज्यादा रेफर करने पर होगी करवाई
धनबाद जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में संस्थागत प्रसव की संख्या में कमी आने पर सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने नाराजगी जताई है। उपायुक्त के निर्देशानुसार 50% से कम उपलब्धि वाले स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों पर कार्रवाई की जाएगी। सभी प्रभारियों को गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है ताकि बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान की जा सके।

जागरण संवाददाता, धनबाद। जिले के सभी आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संस्थागत प्रसव की संख्या लगातार कम हो रही है। इस पर सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने नाराजगी जताई है।
उन्होंने कहा है उपायुक्त के निर्देश पर 50% से कम उपलब्धि करने वाले स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारियों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सभी प्रभारी को निर्देश जारी किया गया है।
पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक में उपायुक्त ने खराब प्रदर्शन पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने 50% से कम उपलब्धि करने वाले केंद्र को चिन्हित करने को कहा है।
गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच हो
गर्भवती महिलाओं को 9 महीने में चार एंटी नेटल चेकअप जांच करने हैं। सिविल सर्जन ने सभी प्रभारी को नियमित जांच करने का निर्देश दिया है। इसके लिए सभी सरकारी अस्पताल और केंद्र में जांच की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि कई केंद्र में आने पर मरीजों को सीधे रेफर किया जा रहा है। ऐसे केंद्र की भी जांच की जा रही है। इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जाएगी। कहा की सदर अस्पताल में गंभीर मरीजों को ही रेफर किया जा सकता है। लेकिन कई जगहों पर सामान्य मरीज को भी स्वास्थ्य केंद्र से सदर अस्पताल रेफर किया जा रहे हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।