Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    30 जून से गोमो-पारसनाथ होकर धनबाद से बेंगलुरु के लिए चलेगी नई ट्रेन, जानिए टाइमिंग और शेड्यूल

    By TAPAS BANERJEEEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Thu, 26 Jun 2025 03:20 PM (IST)

    धनबाद के रेलयात्रियों को बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेन की सौगात मिली है। रेलवे ने गया-यशवंतपुर ट्रेन का धनबाद तक विस्तार कर दिया है। यह नई सेवा 30 जून से शुरू होगी, जिससे धनबाद से बेंगलुरु की यात्रा सीधी हो जाएगी। यह ट्रेन गोमो और पारसनाथ होते हुए चलेगी।  

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद के रेलयात्रियों के लिए बुधवार का दिन एक साथ दोहरी सौगात लेकर आया। मुंबई की ट्रेन को विस्तार के साथ ही धनबाद से बेंगलुरु की सीधी ट्रेन भी मिल गई। धनबाद से गोमो व पारसनाथ होकर बेंगलुरु के लिए 30 जून से नई ट्रेन चलेगी। रेलवे ने गया से यशवंतपुर बेंगलुरु के बीच चलने वाली ट्रेन के धनबाद तक विस्तार पर मुहर लगा दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    28 जून से यशवंतपुर से गया के बीच चलने वाली ट्रेन धनबाद तक चलेगी। गया से धनबाद तक विस्तार से जुड़ी अधिसूचना बुधवार को जारी हो गई। धनबाद से गया व गया से धनबाद के बीच टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया। गया से यशवंतपुर के बीच टाइम टेबल व ठहराव में कोई फेरबदल नहीं होगा।

    धनबाद से बेंगलुरू की सीधी ट्रेन चलने से यात्रियों के साथ-साथ छात्रों की भी राह आसान होगी। दैनिक जागरण ने धनबाद से बेंगलुरू की ट्रेन चलने की खबर 18 जून के अंक प्रकाशित किया था। रेलवे ने दैनिक जागरण की खबर पर मुहर लगा दी।

    06563 यशवंतपुर-धनबाद स्पेशल प्रत्येक शनिवार को चलेगी। यशवंतपुर से सुबह 7:30 पर खुल कर सोमवार की सुबह 7:10 पर गया पहुंचेगी। गया से 7:15 पर खुल कर सुबह 8:30 पर कोडरमा, सुबह 9:00 बजे हजारीबाग रोड, सुबह 9:18 पर पारसनाथ, सुबह 9:35 पर गोमो व दिन में 11:00 बजे धनबाद पहुंचेगी।

    06564 धनबाद-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार को चलेगी। धनबाद से रात 8:45 पर रवाना होगी। रात 9:15 पर गोमो, 9:30 पर परसनाथ, रात 9:51 पर हजारीबाग रोड, रात 10:20 पर कोडरमा व रात 11:40 पर गया पहुंचेगी। गया से रात 11:45 पर खुल कर बुधवार रात 9:30 पर यशवंतपुर पहुंचेगी।

    इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

    धनबाद-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन का ठहराव धनबाद से गया के बीच सभी महत्वपूर्ण स्टेशन पर दिया गया है। इसके अलावा अनुग्रहनारायण रोड, सासाराम, भभुआ रोड, डीडीयू, मीरजापुर, प्रयागराज छिवकी, सतना, कटनी, मदनमहल, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, नागपुर, बल्हारशाह, रामागुंडम, काजीपेट, कचेगुड़ा, महबूबनगर, कर्नूल सिटी, धोन, गूटी, अनंतपुर, धरमावरम व यलहंका स्टेशन पर होगा।

    13 स्लीपर, चार जनरल व दो थर्ड एसी के साथ चलेगी

    धनबाद-यशवंतपुर की ट्रेन 13 स्लीपर, चार जनरल व दो थर्ड एसी के साथ चलेगी। यशवंतपुर से 26 जुलाई एवं धनबाद से 28 जुलाई तक चलाई जाएगी। स्लीपर तथा थर्ड एसी में 14, 21 व 28 जुलाई को सीटें उपलब्ध हैं। धनबाद से टिकटों की बुकिंग गुरुवार से शुरू होने की संभावना है।