Ramraj Temple Anniversary 2021: चिटाहीधाम पर नौ दिवसीय विष्णु महायत्र शुरू, देखें- भव्य कलश और शोभा यात्रा की तस्वीरें
Ramraj Temple Anniversary 2021 बाघमारा प्रखंड के चिटाहीधाम स्थित रामराज मंदिर का द्वितीय वार्षिक समारोह का शनिवार सुबह शुभारंभ हुआ। दामोदर नदी के तेलमच्चो घाट से कलश और शोभा यात्रा शुरू हुई। इसमें हजारों लोग शामिल हुए। वार्षिक समारोह नाै दिन तक चलेगा।

धनबाद/ कतरास, जेएनएन। बाघमारा प्रखंड के चिटाहीधाम में धर्म की बयार बहने लगी है। यहां के रामराज मंदिर के द्वितीय वार्षिक महोत्सव व विष्णु महायज्ञ के नाै दिवसीय कार्यक्रम की शुरूआत शनिवार सुबह कलश यात्रा और शोभा यात्रा के साथ हुई। इसमें हजारों लोग शामिल हुए। दामोदर नदी के तेलमच्चो घाट से सुबह कलश यात्रा निकली, जो करीब तेरह किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर चिटाही मंदिर तक जाएगी। इसमें करीब तीस इवेंटस शामिल किए गए हैं। देश की नामी-गिरामी बैंड पार्टियां, हाथी, घोड़ा, उंट आदि शामिल हैं। शौभा यात्रा में पश्चिम बंगाल व झारखंड के कलाकारों की अलग- अलग टोली अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन कर रही हैं। आइए, तस्वीरों में देखते हैं कलश यात्रा।
विधि-विधान के साथ पत्नी संग विधायक ढुलू ने दामोदर नदी से उठाया जल
शनिवार सुबह 8: 30 बजे दामोदर नदी के तेलमच्चो घाट से कलश यात्रा की शुरूआत हुई। विधि-विधान के साथ बाघमारा के भाजपा विधायक ढुलू महतो और उनकी पत्नी सावित्री देवी ने नदी से कलश में जल भरा। जल लेकर चिटाहीधाम के लिए पैदल ही निकल पड़े। उनके पीछे-पीछे हजारों श्रद्धालु कलश लेकर चल रहे थे।
बाबाधाम की कावंर यात्रा सा दिखा नजारा
तेलमच्चो से चिटाहीधाम की दूरी करीब 13 किलोमीटर है। कलश यात्रा मार्ग का नजारा बाबा धाम की कावंर यात्रा सा दिखा। पीला वास्त्र धारण किए हुए महिलाएं और युवतियां सिर पर कलश लेकर चल रही थीं तो जहां तक नजर जा रही थी शोभा यात्रा ही दृश्य दिख रहा था।
दामोदर नदी के तेलमच्चो घाट से शुरू हुई कलश और शोभा यात्रा
रामराज मंदिर चिटाहीधाम के लिए शनिवार सुबह दामोदर नदी के तेलमच्चो घाट से कलश और शोभा यात्रा शुरू हुई। इसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। सिर पर कलश लेकर चल रहीं महिलाओं और युवतियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
शोभा यात्रा में ऊंट-घोड़े आकर्षण का केंद्र
शोभा यात्रा में काफी संख्या में ऊंट और घोड़ा भी शरीक हुए। ऊंट और घोड़े पर सवार हाथ में धर्मध्वज लहरा रहे थे। यह देखते ही बन रहा था। शोभा यात्रा में शामिल होने के बाद ऊंट और घोड़ों को विशेष ताैर पर बाहर से बुलाया गया था।
रामराज मंदिर के वार्षिक महोत्वस में राजनीतिक हस्तियों का जुटान
रामराज मंदिर के द्वितीय वार्षिक महोत्सव के शुभारंभ के माैके पर चिटाहीधाम में राजनीतिक हस्तियों का भी जुटान हुआ। झारखंड प्रदेश भाजपा अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अमर बाउरी, गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी समेत कई महत्वपूर्ण लोग उपस्थित थे।
कोयलांचल में उतरे में रेगिस्तान के जहाज
कलश और शोभा यात्रा के दाैरान दर्जनों की संख्या में ऊंट भी शरीक हुए। इन ऊंटों को शोभा यात्रा में भाल लेने के लिए राजस्थान और दूसरे स्थानों से विशेष ताैर पर बुलाया गया था। इनके मालिक इन्हें लेकर पहुंचे थे। धनबाद कोयलांचल में ऊंट देखने को नहीं मिलते हैं। एक साथ बड़ी संख्या में ऊंटों को देखर बच्चे तो बच्चे बड़े भी दगगद थे।
लोक कलाकारों के कला का प्रदर्शन देखने लायक
रामराज मंदिर के वार्षिक महोत्सव को आकर्षक, अद्भूत और यादगार बनाने के लिए झारखंड के विभिन्न इलाकों के साथ ही पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के लोक कलाकारों को बुलाया गया है। शोभा यात्रा के दाैरान कलाकारों ने अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन किया।
भाजपा विधायक ने अपने गांव को बनाया चिटाहीधाम
बाघमारा के भाजपा विधायक ढुलू महतो के गांव के नाम चिटाही है। उन्होंने अपने गांव में करोड़ों रुपये खर्च कर विशाल और आकर्षक मंदिर का निर्माण साल 2019 में कराया था। इसके बाद उन्होंने मंदिर वाले स्थान का नाम चिटाहीधाम रख दिया। मोहत्सव को लेकर रंग बिरंगी रौशनी से पूरे मंदिर को सजाया गया है। मंदिर से निकलने वाली रोशनी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। शिल्पकारों ने भी फूल व व अन्य सजावट से मंदिर में अपनी कला का उकेरा है। यहां तक कि यज्ञ मंडप भी सज धजकर तैयार है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।