विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

1932 का खतियान: सरकार पर लगातार हमलावर रहे लोबिन बोले- गुरुजी और हेमंत सोरेन के धाेएंगे पांव

By Deepak Kumar PandeyEdited By:
Published: Thu, 15 Sep 2022 03:48 PM (IST)

राज्य कैबिनेट द्वारा 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय व नियोजन नीति बनाने का प्रस्ताव पास करने के बाद ...और पढ़ें

लोबिन ने 1932 के आधार पर स्थानीय नीति व नियोजन नीति का प्रस्ताव पारित करने पर प्रसन्नता जताई।
लोबिन ने 1932 के आधार पर स्थानीय नीति व नियोजन नीति का प्रस्ताव पारित करने पर प्रसन्नता जताई।

जागरण संवाददाता, साहिबगंज: राज्य कैबिनेट द्वारा 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय व नियोजन नीति बनाने का प्रस्ताव पास करने के बाद कहीं खुशी कहीं गम की स्थिति है। झामुमो कार्यकर्ता जगह-जगह जश्‍न मना रहे हैं तो कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ता वेट एंड वाच की स्थिति में हैं। भाजपा के राजमहल विधायक अनंत ओझा ने इसे सरकार की छटपटाहट बताया है। कहा कि राज्य में विकास कार्य ठप है। सरकार लोगों का ध्यान भटकाने के लिए यह सब कर रही है।

भाजपा जिलाध्यक्ष रामदरश यादव ने कहा कि भाजपा ने स्थानीय नीति तय कर दी थी। अब सरकार उसमें परिवर्तन कर रही है। आगामी चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। भाजपा के वरीय नेता राजीव चौधरी ने कहा कि यह झारखंड में आग लगाने की कोशिश है। कहा कि सरकार को विकास से कोई मतलब नहीं है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है और सरकार 1932 का खतियान खोज रही है। कहा कि 1932 में साहिबगंज जिले के कई हिस्सों में सर्वे हुआ ही नहीं था। ऐसे में यहां के लोग खतियान कहां से लाएंगे।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुकूल मिश्रा ने कहा कि सरकार ने जो कदम उठाया है वह सोच-समझ कर ही उठाया होगा। यह राज्यहित में होगा। कहा कि सरकार ने ब्रह्मास्त्र चला दिया है अब परिणाम जो हो वह देखा जाएगा। झामुमो जिला अध्यक्ष शाहजहां अंसारी ने सरकार के इस निर्णय की सराहना की है। कहा कि काफी लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। झामुमो के चुनावी एजेंडे में भी यह शामिल है। 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय व नियोजन नीति बनाने का प्रस्ताव राज्य कैबिनेट ने पास कर एतिहासिक कार्य किया है। कहा कि इसके साथ ही ओबीसी आरक्षण का दायरा भी बढ़ाया गया है। इस खुशी में जिले के सभी प्रखंडों में जश्न मनाया जा रहा है। शाम में जिला मुख्यालय में भी जुलूस निकाला जाएगा और कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करेंगे।

पैर धोकर गुरुजी का जताएंगे आभार: लोबिन

इधर, बोरियो विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने राज्य कैबिनेट द्वारा 1932 के आधार पर स्थानीय नीति व नियोजन नीति का प्रस्ताव पास करने पर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा कि वह झामुमो सुप्रीमो शिबू साेरेन व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पैर धोकर आभार जताएंगे। कहा कि वर्तमान में वह क्षेत्र में हैं। 19 सितंबर को रांची जाएंगे। इसके बाद 20 या 21 सितंबर को दोनों से मुलाकात कर पैर धोकर उनका आभार जताएंगे। लोबिन हेम्ब्रम ने कहा कि बुके व शाॅल देकर भी दोनों का स्वागत करेंगे। गौरतलब हो कि लोबिन हेम्ब्रम लंबे समय से 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय व नियोजन नीति की मांग करते रहे हैं। सरकार के लाइन से अलग हटकर वह विधानसभा में आवाज भी उठा चुके हैं। इस मांग को लेकर उन्होंने पिछले दिनों झारखंड बचाव मोर्चा भी बनाया था और जगह-जगह सभा व संगोष्ठी कर रहे थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।