अमृत महोत्सव पर जमशेदपुर में देवघर के कलाकार करेंगे मंचन
अमृत महोत्सव पर जमशेदपुर में देवघर के

अमृत महोत्सव पर जमशेदपुर में देवघर के कलाकार करेंगे मंचन
राज्य स्तरीय नाट्योत्सव में भाग लेने के लिए संस्कार भारती टीम जमशेदपुर रवाना
संवाद सूत्र, देवघर: कला एवं संस्कृति के लिए समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती के देवघर इकाई के दस कलाकार स्वाधीनता का अमृत महोत्सव सह त्रिदिवसीय प्रांतीय नाट्योत्सव में अपनी प्रस्तुति टाटा में देंगे। शुक्रवार को टीम रवाना हो गयी। देवघर पर आधारित नाटक का शीर्षक रोहिणी के लाल है। पटकथा राकेश रमण ने लिखा है। निर्देशक अर्जुन श्रीवास्तव और सह निर्देशक विजय राज सोलंकी हैं। मनोज आर्यन की देख रेख में नाटक का अभ्यास किया गया। नाटक में भाग लेने वाले कलाकारों में अर्जुन श्रीवास्तव, विजय राज सोलंकी ,ऋषभ कुमार, मनोज आर्यन, करण शर्मा, किशोर, नारायण पांडे, रविशंकर पांडे, कामदेव पांडे और नितेश चौधरी। संस्कार भारती, देवघर के अध्यक्ष अंजनी कुमार मिश्र, सचिव अभिषेक सूर्य, संगठन सचिव राकेश राय, कार्यकारी अध्यक्ष संजय मालवीय, उपाध्यक्ष रामसेवक सिंह गुंजन प्रेम केशरी, पवन टमकोरिया, संरक्षक रीता चौरसिया, डा. भारतेंदु दुबे, उमा शंकर सिंह, एस. डी. मिश्रा, सुबोध झा, बिरेन्द्र सिन्हा, विरेन्द्र मोहन, अजित केसरी, राजनंदिनी आदि ने कार्यक्रम की सफलता की कामना के साथ पूरी टीम को विदा किया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।