Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सड़क हादसे में दो घायल

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 13 Jun 2021 05:13 PM (IST)

    जागरण संवाददाता देवघर नगर थाना क्षेत्र के झौसागढ़ी मोहल्ला के पास रविवार को सड़क हाद ...और पढ़ें

    Hero Image
    सड़क हादसे में दो घायल

    जागरण संवाददाता, देवघर : नगर थाना क्षेत्र के झौसागढ़ी मोहल्ला के पास रविवार को सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए हैं। घटना के संबंध में बताया गया कि भोला पंडा पथ निवासी राजेश मोहन झा पैदल जा रहे थे। इस दौरान बाइक सवार झौसागढ़ी गौशाला निवासी आयूष सिंह ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद आयूष खुद भी बाइक से गिर गया। इस हादसे में दोनों घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें