अभाविप का ध्येय है- ज्ञान, शील व एकता
अभाविप का एक मात्र ध्येय ज्ञान-शील-एकता क्षेत्रीय संगठन मंत्री

अभाविप का ध्येय है- ज्ञान, शील व एकता
जागरण संवाददाता, देवघर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार को एएस कालेज के विज्ञान संकाय परिसर में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। इससे पूर्व मां भारती, स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अभियान के दौरान सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थियों ने अभाविप की सदस्यता ग्रहण की।
बिहार व झारखंड के क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन ने कहा कि अभाविप ने स्थापना काल से ही छात्रों के मन में राष्ट्र सर्वप्रथम के भाव को जागृत किया। परिषद का एक मात्र ध्येय है- ज्ञान, शील व एकता।
प्रदेश उपाध्यक्ष डा. जानकी नंदन सिंह ने कहा कि अभाविप राष्ट्रवाद की विचारधारा को लेकर विद्यार्थियों के बीच शिक्षा, चरित्र व संस्कार के भाव को विकसित कर रहा है। इसलिए आज बड़ी संख्या में विद्यार्थी संगठन से जुड़ रहे हैं। जिला प्रमुख डा. राजेश राज ने कहा कि इतिहास इस बात का गवाह है कि जब देश के विश्वविद्यालयों में विध्वंसकारी शक्तियों ने आगे बढ़ने की कोशिश की है तब हमारे संगठन के कार्यकर्ताओं ने उन्हें ईट का जवाब पत्थर से दिया। प्रदेश सह मंत्री राजेंद्र कुमार साव ने कहा कि हमारी नई पीढ़ी को देश के गौरवपूर्ण इतिहास का स्पष्ट ज्ञान होना आवश्यक है। विद्यार्थियों को केवल करियर ही नहीं, बल्कि देश के लिए कुछ करने का भी संकल्प लेना आवश्यक है। जिला संयोजक प्रशांत शंकर ने कहा कि विद्यार्थी परिषद में कक्षा 9 वी से लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सदस्य बनाया जाता है। मौके पर विभाग संगठन मंत्री उपेंद्र, नगर संगठन मंत्री परदुम, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वरुण शर्मा, ऋषिकेश कुमार दास, जिला एसएफएस प्रमुख युवराज सिंह, एएस कालेज अध्यक्ष सानू सिंह, उपाध्यक्ष संतोष सिंह, प्रिंस कुमार, विभाग छात्रा प्रमुख खुशी देव, बाजला महिला कालेज मंत्री स्नेहा कुमारी, रेशम कुमारी, नंदनी भारती, एएस कालेज उपाध्यक्ष शैलेश चौधरी, कुंदन लाल यादव, एएस कालेज मंत्री शुभम कश्यप सहित अन्य मौजूद थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।