Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपनी चित्र देख विधायक ने दिया 21 हजार का इनाम

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 11 Jun 2020 06:14 AM (IST)

    उन्होंने सारठ विधायक रणधीर सिंह का एक हूबहू चित्र उकेरा है। मंगलवार को अमित ने विधायक के पैतृक आवास सहरजोरी में उन्हें उनकी चित्र भेंट की।

    अपनी चित्र देख विधायक ने दिया 21 हजार का इनाम

    सारठ : चित्रकार के हाथों में जादू होता है। कोई अच्छा चित्रकार चाहे तो एक निर्जीव चित्र में भी जान फूंक दे। कुछ ऐसा ही मधुपुर के रहने वाले चित्रकार अमित कुमार ने कर दिखाया है। उन्होंने सारठ विधायक रणधीर सिंह का एक हूबहू चित्र उकेरा है। मंगलवार को अमित ने विधायक के पैतृक आवास सहरजोरी में उन्हें उनकी चित्र भेंट की। चित्र इतनी जीवंत लग रही थी कि इससे खुश होकर विधायक ने चित्रकार को 21 हजार का इनाम दिया। चित्रकार ने बताया कि वे ऐसे की बहुत से लोगों की तस्वीर बना चुका है। चित्रकारी उनका शौक है। विधायक के अलावा भी जिस किसी ने इस चित्र को देखा वह एक बार इसकी तारीफ करने से नहीं रह सका।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner
    comedy show banner