शिव की नगरी में शिवशक्यात्मक महायज्ञ शुरू
संवाद सूत्र देवघर शहर के महदेवातरी स्थित हाथ पहाड़ में शिवशक्यात्मक महायज्ञ का आगाज भ

संवाद सूत्र, देवघर: शहर के महदेवातरी स्थित हाथ पहाड़ में शिवशक्यात्मक महायज्ञ का आगाज भगवान शंकर, माता पार्वती, गणेश की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा से हो गया। शाम में हर दिन होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत विपिन मिश्रा के शंखनाद व गणेश वंदना से हुई। देर शाम मशहूर भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा के भजनों का आनंद लोगों ने जमकर लिया। देर रात तक लोग झूमते रहे।
महदेवातरी यज्ञ समिति एवं पंडा धर्मरक्षिणी सभा के संयुक्त प्रयास से सात दिवसीय यह आयोजन हो रहा है। पहले दिन बुधवार को आचार्य ब्राह्मण वैदिक एवं यज्ञ समिति के सभी सदस्यों का मुंडन कार्यक्रम हुआ। यह यज्ञ सुख शांति समृद्धि के साथ-साथ कोरोना मुक्ति और विश्व कल्याण के लिए किया जा रहा है। बाबा तुंगनाथ, नंदी, पार्वती, गणेश जी की नव मूर्ति का पूजन एवं यज्ञ मंडप में प्रवेश कर स्थापना की गई। आचार्य चितामणि कम्र्हे, यजमान उदय नारायण पंडित के द्वारा विधिवत जीर्णोद्धार पूजन एवं महादेव पार्वती गणेश की मूर्ति का स्थापना पवित्र वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ किया गया। 51 वैदिकों द्वारा अब प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक एवं दोपहर साढ़े तीन से तीन घंटा तक मंत्रोच्चारण के साथ हवन किया जाएगा।
आज रंजना झा का होगा भजन :
गुरूवार को रंजना झा और बंगाल के गायक बाउल का कार्यक्रम होगा। शुक्रवार को मनोज-अजीत का भजन, दीपक मिश्रा का नृत्य। असम एवं बंगाल की झांकी भी प्रस्तुत होगी। 6 मार्च को भागलपुर आकाशवाणी के दीपक मिश्रा का भजन और तालाबंदी का कार्यक्रम होगा। 7 को बनारस के गायक दीपक कपूर का भजन व डॉल्फिन डांस का कार्यक्रम होगा। 8 को पूरी के शंकराचार्य का प्रवचन, दुखीराम का भजन। 9 को विसर्जन के साथ हवन का समापन होगा। यज्ञ को सफल बनाने में नरेंद्र नाथ ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय मिश्र, मनोज मिश्र, शंकर सरेवार, मंत्री अरुणानंद झा, पं चितामनी कम्हें, कृष्ण धन मिश्र, महदेवातरी यज्ञ समिति के विजय शंकर सरेवार, लंबोदर परिहस्त, श्रीनाथ पंडित, शिबू खवाड़े, मिथिलेश झा, प्रदीप खवाड़े, कपिलदेव मिश्र, सेतु झा, संजय झा, मनोज पांडेय, मोती चांद, नुनु भाई मिश्र, महेंद्र झा, संजय मठपति, महेश राज जजवाड़े, देव नारायण फलाहारी, वैद्यनाथ मिश्र आदि जुटे हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।