Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोरोना मुक्त हुआ देवघर, अभी एक भी मरीज पॉजिटिव नहीं

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 14 May 2020 04:29 PM (IST)

    शहर के मां ललिता अस्पताल में भर्ती कोरोना के दोनों मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें छुंट्टी दे दी गई है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    कोरोना मुक्त हुआ देवघर, अभी एक भी मरीज पॉजिटिव नहीं

    देवघर : शहर के मां ललिता अस्पताल में भर्ती कोरोना के दोनों मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें छुंट्टी दे दी गई है। इसके अलावा अन्य जांच में भी दोनों स्वस्थ मिले। गुरुवार को उपविकास आयुक्त सह नगर आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल, सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार, मां ललिता अस्पताल के निदेशक शंभु नाथ शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने ताली बजाकर मरीजों की हौसला बढ़ाते हुए अस्पताल से विदा किया। इससे पहले अस्पताल में तैनात महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों पर फूलों की वर्षा भी की। मरीजों को बुके देकर सम्मान करते हुए राशन सामग्री भी दिया गया। दोनों को सैनिटाइज एंबुलेंस से उनके घर के लिए रवाना किया गया। बता दें कि इन दोनों मरीजों को दो मई को पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी इसके बाद कोविड अस्पताल लाया गया था। उपायुक्त नैंसी सहाय ने सिविल सर्जन, मां ललिता हॉस्पिटल के निदेशक सहित चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चिकित्सकों की टीम को कहा - धन्यवाद सर : कोरोना से जंग जीतने की खुशी मरीजों के चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी। जब उन्हें एंबुलेंस तक लाया गया तब दोनों मरीजों ने हाथ जोड़कर चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की ओर मुखातिब होते हुए कहा-धन्यवाद सर। मरीजों ने कहा कि अस्पताल में उनलोगों का पूरा ख्याल रखा गया। ना केवल पौष्टिक भोजन दिया गया बल्कि उनलोगों के साथ दोस्ताना की तरह व्यवहार किया गया। कहा कि ठीक होने के बाद यह महसूस होने लगा है कि अब कोरोना संक्रमण को हराया जा सकता है।

    सजग और सर्तक रहने की जरूरत : उपायुक्त ने कहा कि मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी हमें पहले से अधिक सजगता और सर्तकता के साथ रहना चाहिए। वर्तमान समय में जो हालात बने हैं, उसको लेकर कभी भी यह नहीं कहा जाता है कि आने वाले समय में क्या होगा। लॉकडाउन का पालन व शारीरिक दूरी बनाते हुए मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहना चाहिए। नियमों का पालन करके ही इस संक्रमण से बचा सकता है। साथ साफ-सफाई का पूरा ख्याल रोजमर्रा की आदतों में शामिल करना पड़ेगा।