Chopamore-Hansdiha Fourlane: चोपामोड़-हंसडीहा फोरलेन को लेकर आया नया अपडेट, रैयतों को जल्द से जल्द मिलेगा मुआवजा
देवघर के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने NH-133 चौपामोड़-हसंडीहा सड़क निर्माण की समीक्षा की। भूमि हस्तांतरण और मुआवजा वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। चौपामोड़-हंसडीहा और देवघर-मधुपुर फोरलेन परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने और मुआवजा राशि तुरंत वितरित करने का आदेश दिया गया जिससे समय पर कार्य पूरा हो सके।

जागरण संवाददाता, देवघर। उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने समाहरणालय सभागार में एनएच-133 चौपामोड़ से हसंडीहा सड़क निर्माण के कार्यों की समीक्षा की।
जिसमें भूमि भू-हस्तांतरण, भू-अर्जन एवं म्यूटेशन से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों से इसमें गति लाने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने परियोजना निदेशक केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय विवेक नंदन से चौपामोड़-हंसडीहा फोरलेन के चल रहे विभिन्न कार्यों की वस्तुस्थिति से अवगत हुए।
साथ ही धनबाद स्थित प्रोजेक्ट इंप्लीमेंट यूनिट कार्यालय द्वारा किये जा रहे कार्यों में आ रही समस्याओं के निदान को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने कहा कि समन्वय से ही तय समय पर कार्यों को पूरा किया जा सकेगा। अधिकारियों से कहा कि जिन परियोजनाओं में राशि उपलब्ध है उन रैयतों को मुआवजा राशि कैम्प लगाकर तत्काल वितरित करें।
इस बैठक में उपायुक्त ने देवघर से मधुपुर फोरलेन कार्याें की भी समीक्षा किया। संबंधित अधिकारियों व कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया।
परियोजना निदेशक केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय विवेक नंदन, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी व एनएच के अधिकारी, साइट इंजीनियर ऋषिकेश नारायण उपस्थित थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।