Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Cricket News: झारखंड की तेज गेंदबाजी की अगुवाई करेंगे देवघर के सौरभ, पढ़िए इनके बारे में यहां

    Updated: Wed, 09 Oct 2024 04:14 PM (IST)

    रणजी ट्राफी प्रतियोगिता जल्द शुरू होने वाली है और झारखंड की रणजी टीम में तेज गेंदबाज सौरभ शेखर को शामिल किया गया है। सौरभ देवघर के हैं और पहले भी झारखंड की ओर से रणजी में अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्हें 16 सदस्यीय टीम में जगह दी गई है जिसका नेतृत्व इशान किशन करेंगे। देवघर जिला क्रिकेट संघ ने सौरभ को बधाई दी है।

    Hero Image
    झारखंड के देवघर के फास्ट बॉलर सौरभ शेखर (जागरण)

    जागरण संवाददाता, देवघर। इस सत्र का रणजी ट्राफी प्रतियोगिता जल्द शुरु होने जा रहा है। इस बार झारखंड के रणजी टीम में तेज गेंदबाजी की अगुवाई देवघर के सौरभ शेखर करते हुए नजर आएंगे। जानकारी हो कि सौरभ को पिछले बार भी झारखंड की ओर से रणजी में कई मैच खेलने का मौका मिला था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उसने मिले मौके में अच्छा प्रदर्शन किया था। वहीं पिछले दिनों टीम के चयन के लिए आयोजित ट्रालय में भी उसने बेहतर प्रदर्शन किया। इसके परिणामस्वरूप उसे झारखंड की टीम में जगह दी गई है। पहले दो मैच के लिए 16 सदस्यीय झारखंड रणजी टीम की घोषणा कर दी गई है।

    इस टीम का नेतृत्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इशान किशन करेंगे। देवघर जिला क्रिकेट संघ के सचिव विजय झा व अन्य सदस्यों ने सौरभ को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है कि सौरभ रणजी मैच में भी बेहतर प्रदर्शन कर देवघर व झारखंड का नाम रौशन करेगा। सौरभ देवघर के अन्य उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए प्रेरणाश्रोत का काम करेगा।