Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देवघर दुमका मार्ग पर ऑटो-बाइक की जोरदार टक्कर, नेपाल के कांवड़िया की मौत

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 07:08 PM (IST)

    देवघर-दुमका मार्ग पर जरदाहा टूल रूम के पास एक ऑटो और बाइक की टक्कर में नेपाल के एक कांवड़िया की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान जोखन मंडल के रूप में हुई है। ऑटो सवार बासुकीनाथ में पूजा कर देवघर लौट रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने ऑटो को टक्कर मार दी। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

    Hero Image
    अस्पताल में घायल का इलाज करते चिकित्सक। (जागरण)

    संवाद सहयोगी, बासुकीनाथ (दुमका)। तालझारी थानान्तर्गत देवघर- दुमका मुख्य मार्ग पर जरदाहा टूल रूम के समीप शुक्रवार की दोपहर कांवड़ियों से भरी हुई ऑटो व तेज गति में आ रही अनियंत्रित बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गयी।

    जिससे ऑटो सवार नेपाल के एक कांवड़िया की मौत हो गयी, जबकि ऑटो में सवार तीन और बाइक सवार दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

    मृतक कांवड़िया की पहचान 68 वर्षीय जोखन मंडल के रूप में हुई। वह नेपाल के जिला मोरंग, थाना रानी व गांव दरहिया कोलहर का रहने वाला था। सभी कांवड़िया बासुकीनाथ में पूजा करके वापस ऑटो से देवघर जा रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसी बीच विपरीत दिशा से तेज गति में आ रहे बाइक सवार ने साइड से ऑटो को धक्का मार दिया। जिससे ऑटो सड़क किनारे पलट गयी। दुर्घटना में नेपाल के कांवड़िया युवराज मंडल का दाहिना पैर टूट गया है, जबकि जीवच मंडल व जंगली मंडल घायल हो गए।

    वहीं, बाइक सवार जरूवाडीह गांव का दिलीप टुडू और पूरन हेम्ब्रम भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी भेजा।

    डॉ. गुफरान ने जोखन मंडल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, युवराज मंडल का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए फुलो झानो मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

    comedy show banner
    comedy show banner