Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छात्रों ने प्लास्टिक से तौबा करने का लिया संकल्प

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 02 Oct 2019 06:33 AM (IST)

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के पूर्व संध्या पर शहर के महेंद्र मुनी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सभागार में मंगलवार को सिगल यूज प्लास्टिक विषय पर विचारात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    Hero Image
    छात्रों ने प्लास्टिक से तौबा करने का लिया संकल्प

    मधुपुर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के पूर्व संध्या पर शहर के महेंद्र मुनी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सभागार में मंगलवार को सिगल यूज प्लास्टिक विषय पर विचारात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी की भूमिका और महत्व पर प्रभारी प्रधानाचार्य शिवनाथ झा ने कहा कि पूरे ब्रह्मांड का सबसे बड़ा संकट प्लास्टिक से है। पूरे विश्व समुदाय को इसे चुनौती के रूप में लेना चाहिए। सोमेश कुमार सिन्हा ने इसमें प्रयोग किए जाने वाले रसायन एवं इसके दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया। किसलय कुमार ने प्रतिबंधित और उपयोग के लिए प्लास्टिक की सूची प्रस्तुत की। हिमांशु कुमार और अमित सिंह सिगल यूज प्लास्टिक के विकल्प की चर्चा की। आकाश वर्णवाल और स्वीटी कुमारी ने दैनिक जीवन में रोगों और कृषि में ह्रास की चर्चा की। श्रेयसी वर्णवाल और अंशिका कुमारी ने बताया कि इससे जल जीवन तथा पशु जीवन भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है जो एक चेतावनी है। मनस्वी कुमारी ने कहा कि अब हाथ पर हाथ धरे बैठने से नहीं होगा और हमें अपने जीवन में भी बदलाव लाना होगा। आचार्य डमरुधर सिंह ने बच्चों के प्रश्नों का उत्तर दिया। मंच संचालन विनोद कुमार तिवारी ने किया। परमानंद सिंह ने बच्चों को संकल्प कराते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर दैनिक जागरण की ओर से स्कूल में गठित जल सैनिकों ने जल संरक्षण करने के साथ और प्लास्टिक के इस्तेमाल को तौबा करने के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र के साथ किया गया। विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व बड़ी छात्र मौजूद थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें