Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिनेश को मिलेगा मां मालती देवी स्मृति सम्मान

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 13 Sep 2021 05:25 PM (IST)

    जागरण संवाददाता देवघर देवघर के प्रसिद्ध कवि दिनेश देवघरिया को मां मालती स्मृति 2021 से 1

    Hero Image
    दिनेश को मिलेगा मां मालती देवी स्मृति सम्मान

    जागरण संवाददाता, देवघर : देवघर के प्रसिद्ध कवि दिनेश देवघरिया को मां मालती स्मृति 2021 से 14 सितंबर को हिन्दी दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें कविता कोश एवं नालंदा जिला हिदी साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में दिया जाएगा। हिन्दी साहित्य व समाज को उत्कृष्ट योगदान देने वालों को इस सम्मान से अलंकृत किया जाता है। इस सम्मान के लिए देश के अलग-अलग प्रांतों से पांच विभूतियों का चयन किया गया है। इसमें दिनेश देवघरिया भी शामिल हैं। अलंकृत होने वाले विभूतियों में देश के पांच साहित्यकारों में देवघर निवासी युवा राष्ट्रीय कवि दिनेश देवघरिया का चयन किया गया। देवघरिया राष्ट्रीय कवि संगम जैसे देशव्यापी संस्था के राष्ट्रीय मंत्री के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। इनकी ओजस्वी कविताएं अक्सर देश के तमाम बड़े कवि सम्मेलनों और राष्ट्रीय चैनलों से लोगों को जागृत करती हैं। विगत सात वर्षों से लगातार मां मालती देवी की स्मृति में यह सम्मान समारोह होता है। राष्ट्रीय कवि संगम के प्रांतीय अध्यक्ष सुनील खवाड़े ने कहा कि यह देवघर के लिए गौरव की बात है। यह कविता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले युवाओं को प्रेरणा देगी। मां मालती देवी सम्मान 2021 को लेकर कार्यकारिणी की आनलाइन बैठक में दिनेश देवघरिया का चयन किया गया। सभी सम्मानित विभूतियों को एक भव्य कार्यक्रम में स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र, प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। मौके पर देश भर के चुनिदा कवियों के कविताओं का संग्रह कविताओं में मां का लोकार्पण भी होगा। इस पुस्तक का प्रकाशन श्वेतवर्णा प्रकाशन दिल्ली से हो रहा है। इसमें पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रो. जितेंद्र श्रीवास्तव, डा. महेश्वर तिवारी, डा. बुद्धिनाथ मिश्र, डा. विष्णु सक्सेना, पंकज शर्मा सहित देश भर के 100 रचनाकार की रचनाएं संकलित हैं। जिसका संकलन एवं संपादन नालंदा के युवा कवि संजीव कुमार मुकेश ने किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें