Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Deoghar Vidhan Sabha Result: देवघर में RJD ने मारी बाजी, BJP कैंडिडेट को भारी मतों से हराया

    Updated: Sun, 24 Nov 2024 08:50 PM (IST)

    Deoghar Assembly Seat Result 2024 देवघर विधानसभा सीट पर इस बार आरजेडी के सुरेश पासवान ने बाजी मार ली। सुरेश पासवान ने बीजेपी उम्मीदवार नारायण दास को भारी मतों से हरा दिया। झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से देवघर सीट बेहद महत्‍वपूर्ण मानी जाती है। नीचे पढ़ें इस सीट के परिणाम बारे में विस्तार से। प्रत्येक प्रत्याशी का हाल जानें।

    Hero Image
    देवघर विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 (जागरण फोटो)

    डिजिटल डेस्क, देवघर। Deoghar Result:  देवघर विधानसभा सीट पर इस बार आरजेडी के सुरेश पासवान ने बाजी मार ली। सुरेश पासवान ने बीजेपी उम्मीदवार नारायण दास को 39721 वोटों से हरा दिया। आरजेडी के सुरेश पासवान को 156079 वोट मिले हैं। वहीं, बीजेपी के नारायण दास को 116358 वोट मिले।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से देवघर सीट बेहद महत्‍वपूर्ण मानी जाती है। जिला मुख्‍यालय होने के कारण यह विधानसभा क्षेत्र राज्‍य की सियासत में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाता है। गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में आने वाली इस विधानसभा सीट पर शुरुआत से ही राजद का कब्‍जा रहा है। यहां अब तक हुए चुनावों में राजद सबसे ज्‍यादा 2 बार इस सीट को जीत चुका है।

    2004 के चुनाव में यहां से राजद के सुरेश कुमार पासवान विधायक चुने गए। 2005 में हुए चुनाव में यहां से जेडीयू के नेता कामेश्‍वर दास विधायक चुने गए। 2009 के चुनाव में राजद नेता सुरेश कुमार पासवान ने इस सीट पर दूसरी बार चुनाव जीता और विधायक बने।

    2014 के चुनाव में इस सीट पर भाजपा नेता नारायण दास ने राजद के सुरेश पासवान को हराया। 2019 के चुनाव में 2014 की कहानी दोहराई गई। इस बार भी भाजपा के नारायण दास ने राजद के सुरेश पासवान को शिकस्त दी। हिंदू धर्म के लोगों के लिए यह महत्‍वपूर्ण धार्मिक स्‍थलों में से एक है।

    यहां पर भगवान भोलेनाथ के मंदिर को बाबा बैद्यनाथ धाम के नाम से पूरे देश में पूजा जाता है। हर साल सावन माह में यहां एक महीने के लिए मेला लगाया जाता है। इस दौरान देशभर के श्रद्धालु भोलेनाथ के दर्शन के लिए कांवड़ लेकर यहां पहुंचते हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner