Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Deoghar News: मधुपुर में पोलियो के खिलाफ जंग के लिए शुरू हुआ प्रशिक्षण, 12-14 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

    Updated: Wed, 17 Sep 2025 04:08 PM (IST)

    मधुपुर में पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए पोलियो सुपरवाइजर का प्रशिक्षण शुरू हुआ। 12 से 14 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। मधुपुर में 225 बूथ बनाए गए हैं और 58589 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर दवा पिलाएंगे।

    Hero Image
    पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर प्रशिक्षण। फोटो जागरण

    संवाद सहयोगी, मधुपुर, (देवघर)। पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर मंगलवार को अस्पताल उपाधीक्षक डा. मोहम्मद शाहिद की उपस्थिति में पोलियो सुपरवाइजर का प्रशिक्षण शुरू किया गया।  प्रशिक्षण के दौरान उपाधीक्षक ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान 12 अक्टूबर से शुरू होकर 14 अक्टूबर तक चलेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रथम दिन शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र स्थित पोलियो बूथ पर 0-5 वर्ष के बच्चों को दो बूंद पोलियो की दवा पिलाई जाएगी, जबकि दूसरे और तीसरे दिन घर घर जाकर स्वास्थ्य कर्मी पोलियो की खुराक बच्चों को पिलाएंगे।

    उपाधीक्षक ने कहा कि भारतवर्ष में पोलियो समाप्त हो गया है। लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान में अभी भी पोलियो के केस मिल रहे हैं, जिस कारण खतरा बना हुआ रहता है। इसलिए प्रत्येक वर्ष पल्स पोलियो कार्यक्रम अभियान के रूप में चलाया जाता है।

    मधुपुर में पोलियो अभियान को लेकर कुल 225 बूथ बनाया गया है, जिसमें शहरी क्षेत्र में 50 और ग्रामीण क्षेत्र में 173 बूथ का निर्माण किया गया है। वहीं 58,589 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य है, जिसके लिए 28865 घर में स्वास्थ्य कर्मी जाकर 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाएंगे।

    अभियान की सफलता को लेकर 45 सुपरवाइजर जिसमें 11 शहरी क्षेत्र और 34 ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिनियुक्त किया जाएगा। वहीं वैक्सीनेटर के रूप में 358 पोलियो कर्मी ग्रामीण क्षेत्र में और 100 कर्मी शहरी क्षेत्र में पल्स पोलियो की दवा पिलाएंगे।

    कार्यक्रम की मानिटरिंग हेतु 10 चिकित्सकों को प्रतिनियुक्त किया जाएगा। शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने हेतु पांच ट्रांजिट बूथ भी बनाया गया है।

    उपाधीक्षक ने प्रशिक्षण में पोलियो सुपरवाइजर को वी वी एम के बारे में विस्तारपूर्वक बताया जबकि सुपरवाइजर टैली सीट को भी भरने का गुण सिखाया।

    उन्होंने कहा कि अभियान के एक सप्ताह पूर्व से ही प्रत्येक स्कूल में ब्लैक बोर्ड पर पोलियो अभियान की जानकारी देना सुनिश्चित किया जाए। वैक्सीनेटर के प्रशिक्षण में भी किसी प्रकार का कोताही नहीं करनी है। मौके पर प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक आलोक नाथ, दामोदर वर्मा समेत सभी पोलियो सुपरवाइजर मौजूद थे।