विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandra Grahan 2025: कल शाम 6 बजे बंद हो जाएगा बाबा मंदिर का पट, ग्रहण के समय बरतें सावधानियां

Published: Sat, 06 Sep 2025 04:17 PM (IST)

देवघर में भादो पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण के कारण मंदिर प्रबंधन ने शाम 6 बजे तक ही जलार्पण की अनुमति ...और पढ़ें

शाम छह बजे बंद हो जाएगा बाबा मंदिर का पट। (जागरण फोटो)
शाम छह बजे बंद हो जाएगा बाबा मंदिर का पट। (जागरण फोटो)

HighLights

  1. भादो पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण |
  2. शाम 6 बजे तक जलार्पण |
  3. गंगाजल से मंदिर की शुद्धि |

जागरण संवाददाता, देवघर। भादो पूर्णिमा के कारण रविवार को भक्तों की अपार भीड़ होने की संभावना है। बाबा मंदिर का पट सुबह चार बजे के बाद आम भक्तों के लिए खोल दिया जाता है।

भादो में हो रही भक्तों की भीड़ के कारण मंदिर का कपाट रात नौ बजे भी बंद हो रहा था। रविवार को पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है। ऐसे में मंदिर प्रबंधन ने नियम के तहत निर्णय लिया है कि शाम छह बजे तक ही जलार्पण होगा।

दरअसल, जलार्पण बंद होने के बाद मंदिर की साफ-सफाई और श्रृंगार होगा। ऐसे में समय की पाबंदी धार्मिक नियमों को ध्यान में रखकर किया जाता है। ग्रहण के समय पूजा-पाठ निषेध रहता है।

साल का अंतिम चंद्र ग्रहण कहा जा रहा है। जो सात सितंबर को लग रहा है। देवघर आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। इसलिए मंदिर प्रबंधन की ओर से पहले ही उनको सूचित किया जा रहा है। पूजा-पाठ एवं मंदिर में अन्य धार्मिक अनुष्ठान में उनको कोई अवरोध नहीं आए। भादो पूर्णिमा रविवार की रात 9:56 से रात्रि 1:28 बजे तक चंद्र ग्रहण लगेगा।

गंगाजल से धोकर साफ किया जाता है मंदिर

मंदिर के स्टेट पुरोहित श्रीनाथ महाराज ने बताया कि सूर्य ग्रहण हो या चंद्र ग्रहण ऐसी स्थिति में सूतक लगता है। जिसमें पूजा पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान पूरी तरह से बंद रहता है और सूतक समाप्त हो जाने के बाद मंदिर को गंगाजल से धोकर साफ किया जाता है। जिसके बाद पुन: पूजा-अर्चना शुरू की जाती है।

चंद्र ग्रहण के दिन लोग तालाब में स्नान कर दान पुण्य करते हैं। ऐसा करने से शारीरिक कष्ट एवं मानसिक पीड़ा से मुक्ति मिलती है। बीमार, बूढ़े, बुजुर्ग, बच्चों को ग्रहण नहीं देखना चाहिए।

चंद्र ग्रहण के दिन खाद्य सामग्री में कुश देकर एवं ढक कर रखना चाहिए। सूतक लगने के सात घंटे पूर्व पूजा पाठ धार्मिक अनुष्ठान एवं भोजन आदि बंद कर देना चाहिए। मोक्ष के बाद तालाब में गंगा मिट्टी का लेप लगाकर स्नान करने से चर्म रोग से छुटकारा मिलता है।

भादो पूर्णिमा रविवार रात्रि 9:56 से रात्रि 1:28 बजे तक चंद्र ग्रहण लगेगा। ऐसे में सात सितंबर को बाबा मंदिर में संध्या छह बजे तक जलार्पण बंद कर दिया जाएगा। - अनुमंडल पदाधिकारी सह बाबा मंदिर प्रभारी