Deoghar Delhi Flight Schedule: देवघर-दिल्ली के बीच फिर शुरू होगी शाम की फ्लाइट, एक क्लिक में जानिए शेड्यूल
देवघर-दिल्ली विमान सेवा तीन महीने बाद फिर शुरू हो गई है। पहली उड़ान मंगलवार शाम को देवघर हवाई अड्डे पर उतरी। टर्मिनल टू के नवीनीकरण के कारण उड़ानें स्थगित थीं। 16 अप्रैल को शुरू हुई शाम की उड़ान दो महीने बाद बंद हो गई थी। अब यह सेवा फिर से शुरू हो रही है जिससे यात्रियों को सुविधा होगी।

आरसी सिन्हा, देवघर। देवघर-दिल्ली के बीच तीन महीने बाद फिर से दो फ्लाइट शुरू हो गई है। मंगलवार शाम देवघर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। अब प्रतिदिन एक सुबह में तो दूसरी शाम में उड़ान भरेगी। बता दें कि 15 जून से 15 सितंबर तक शाम की फ्लाइट स्थगित रही। शाम की फ्लाइट की सुविधा पुनः 16 सितंबर से बहाल हो गई है।
परिचालन सामान्य हो जाएगा। परिचालन पर तीन महीने के विराम का सबसे बड़ा कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर टर्मिनल टू का रिनोवेशन बताया गया था। टर्मिनल टू के जीर्णोद्धार के कारण उस समय के लैंडिंग स्लाट की फ्लाइट अपने निर्धारित समय से विलंब से चल रही थी।
16 अप्रैल से शुरू हुई थी शाम की पहली फ्लाइट
इसी साल 16 अप्रैल से देवघर-दिल्ली के बीच शाम वाली फ्लाइट शुरू हुई थी। पहले दिन भी यात्री विमान अपने समय से विलंब से उड़ान भरी थी। शाम की उड़ान 16 अप्रैल को शुरू होकर दो महीना तक चली। अब तीन महीना बाद फिर से शुरू हो रही है।
शाम की सेवा शुरू होने से दिन और रात की सेवा प्रदान करने वाला देवघर एयरपोर्ट हो गया है। ऐसे तो विशेष विमान की नाइट में लैंडिंग सुविधा 2024 के मई में ही शुरू हो गयी थी।
एयरपोर्ट चालू होने के 33 महीने बाद नाइट लैंडिंग और नाइट में टेक आफ शुरू हुआ था, लेकिन दिल्ली में टर्मिनल टू के जीर्णोद्धार के कारण बढ़ी ट्रैफिक के मद्देनजर फिलहाल सेवा पर विराम लगा था। जब से यात्री विमान शाम के शेडयूल में शुरू हुई थी।
पहले दिन 178 यात्रियों को लेकर दिल्ली से पहला विमान ने लैंड किया था और देवघर से दिल्ली के लिए 171 यात्रियों को लेकर उड़ान भरा था। बाद में लोड थोड़ा घटा था, लेकिन 180 सीटर विमान का 70 फीसद सीट बुक रहा। मंगलवार को फिर से शुरू होने वाली सेवा के यात्री विमान का तकरीबन 90 फीसद सीट बुक हो गया है।
अंग प्रदेश को मिला देवघर-पूर्णिया एयरपोर्ट का विकल्प
भागलपुर, पूर्णिया के यात्री के समक्ष विकल्प के द्वार खुल गए। वह पूर्णिया, देवघर अथवा बगडोबरा एयरपोर्ट पर उतरकर अपने गंतव्य को जा सकते हैं। आज के समय में दो बात प्रमुख है एक समय का बचत, इमरजेंसी और आर्थिक पक्ष। जब तीन विकल्प होंगे तो पैसेंजर को ही लाभ होगा।
झारखंड की सांस्कृतिक और धार्मिक नगरी में तीन साल पहले 2022 में एयरपोर्ट का शुभारंभ हुआ। आज दो लाख से अधिक यात्री सफर कर रहे हैं। देवघर एयरपोर्ट का दायरा अंग प्रदेश तक का है। अब 15 सितंबर को पूर्णिया एयरपोर्ट यात्रियों को समर्पित हो गया। स्वाभाविक है कि भागलपुर शहर के लोग पूर्णिया एयरपोर्ट जाना पसंद करेंगे।
कारण- देवघर से डेढ घंटा कम समय पूर्णिया जाने में लगेगा, लेकिन बांका के लोगों को देवघर आना आसान होगा। दूसरा बेंगलुरू अथवा मुंबई जाना होगा अथवा शाम की विमान से दिल्ली जाने की इमरजेंसी आएगी तो देवघर के लिए देवघर एयरपोर्ट ही विकल्प होगा।
देवघर एयरपोर्ट से इंडिगो की सर्विस
गंतव्य | आगमन | प्रस्थान | दिन |
---|---|---|---|
दिल्ली | 11:10 सुबह | 11:40 सुबह | प्रतिदिन |
कोलकाता | 3:40 दोपहर | 4:00 दोपहर | मंगल, गुरु, शनि |
कोलकाता | 5:20 दोपहर | 5:40 दोपहर | सोम, बुध, शुक्र |
मुंबई | 1:10 दोपहर | 1:45 दोपहर | मंगल, गुरु, शनि |
बेंगलुरु | 2:15 दोपहर | 2:45 दोपहर | प्रतिदिन |
दिल्ली | 7:10 शाम | 7:40 शाम | प्रतिदिन |
कोलकाता की फ्लाइट का बदला टाइम
16 सितंबर से देवघर-कोलकाता के बीच प्रतिदिन चलने वाली विमान सेवा के समय में आंशिक तब्दीली की गयी है। अभी कोलकाता और देवघर के बीच की फ्लाइट प्रतिदिन 3:40 में आकर चार बजे प्रस्थान कर रही थी, लेकिन 16 सितंबर से इसके समय में थोड़ी तब्दीली की गयी है।
अब कोलकाता की सेवा (मंगल,गुरु,शनि) को इसी समय पर रहेगी, जबकि सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को कोलकाता से देवघर आने का समय शाम 5.20 होगा। और देवघर से कोलकाता प्रस्थान करने का समय शाम 5:40 होगा। संभवत: यह टाइम में परिवर्तन पूर्णिया से कोलकाता की सेवा को देखते हुए किया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।