Deoghar News: देवघर में घने बादल और तेज बारिश में भी हो सकेगी विमानों की लैडिंग, कैट टू लाइट लगाने को मिली मंजूरी
देवघर एयरपोर्ट पर भारत सरकार ने कैट टू लाइट लगाने की मंजूरी दी है। इसके लगने के बाद घने बादल और तेज बारिश में भी एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग होती रहेगी। आने वाले समय में दिल्ली और मुंबई की तरह देवघर एयरपोर्ट पर भी कैट थ्री एप्रोच लाइटिंग सिस्टम लग जाएगा। इसके लगने से जीरो विजिबिलिटी में भी विमान की लैंडिंग और टेकऑफ हो सकेगा।

आरसी सिन्हा, देवघर। Deoghar Airport News: देवघर एयरपोर्ट पर कैट वन अप्रोच लाइट लगा हुआ है। इस दृष्टि से यह बिहार-झारखंड का पहला एयरपोर्ट है, जिसमें भारत सरकार ने कैट टू लाइट लगाने की मंजूरी दी है। जिससे दो सौ मीटर की दृश्यता पर विमान लैंडिंग करने लगेगा।
विमानों की संख्या में वृद्धि
देवघर अंतरराष्ट्रीय शहर है, यहां देश-विदेश के यात्री आते हैं। ऐसे में जल्द ही यहां कैट थ्री अप्रोच लाइट लगने की संभावना प्रबल हो गई है। सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने कहा कि विमानों की संख्या बढ़ रही है। आकाशा एयरलाइंस मुंबई के लिए प्रतिदिन फ्लाइट देने का प्रयास कर रहा है।
दिल्ली-मुंबई की तरह सुविधा
हैदराबाद और गुवाहाटी की फ्लाइट जल्द शुरू हो जाएंगी। आने वाले समय में सुबह छह बजे से रात दस बजे तक एयरपोर्ट पर सेवा बहाल रहेगी।
दिल्ली और मुंबई की तरह देवघर एयरपोर्ट पर भी कैट थ्री एप्रोच लाइटिंग सिस्टम लग जाएगा। इसके लगने से जीरो विजिबिलिटी में विमान की लैंडिंग और टेक ऑफ होने लगेगा।
देवघर का धार्मिक महत्व
द्वादश ज्योतिर्लिंग में एक बाबा बैद्यनाथ लंकापति रावण के कारण देवघर में विराजते हैं, यह शक्तिपीठ भी है। धार्मिक व आध्यात्मिक दृष्टिकोण से अहमियत रखने वाला शहर होने के नाते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 जुलाई 2022 को देवघर एयरपोर्ट का शुभारंभ किया।
उड़ानों का विस्तार
यहां से सबसे पहले दिल्ली की कॉमर्शियल फ्लाइट शुरू हुई। उसके बाद बेंगलुरू और मुंबई की। अभी कोलकाता के लिए एटीआर प्रतिदिन उड़ान भर रही है। जुलाई में एयरपोर्ट का तीन साल हो जाएगा। उससे पहले यह दिन और रात की सेवा देने वाला एयरपोर्ट बन गया है।
कैट टू अप्रोच लाइट की स्थापना
यहां इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम लगा हुआ है। कैट वन अप्रोच लाइट लगने के बाद अभी पांच सौ से कम विजिबिलिटी पर विमान का लैंड करना और टेकऑफ होना हो रहा है। बिरसा मुंडा रांची एयरपोर्ट पर लगने वाला कैट टू अप्रोच लाइट अब देवघर में लगेगा।
मंत्रालय की स्वीकृति
बताया जाता है कि मशीन के इंस्टॉलेशन के लिए जमीन नहीं मिल पाई। उपकरण रखे-रखे खराब हो रहे हैं। गोड्डा सांसद ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कैट टू अप्रोच लाइट लगाने का प्रस्ताव दिया था, जिसे मंत्रालय ने स्वीकृत कर दिया है।
विमानों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आकाशा एयरलाइंस मुंबई के लिए प्रतिदिन फ्लाइट देने का प्रयास कर रहा है। हैदराबाद और गुवाहाटी की फ्लाइट के लिए स्लाट लिया जा रहा है। मेरे प्रस्ताव पर मंत्रालय ने देवघर एयरपोर्ट पर कैट टू लाइटिंग सिस्टम लगाने का निर्णय लिया है। लगते ही घने बादल और तेज बारिश में विमान की लैंडिंग होती रहेगी। आने वाले समय में दिल्ली और मुंबई की तरह देवघर एयरपोर्ट पर भी कैट थ्री एप्रोच लाइटिंग सिस्टम लग जाएगा। इसके लगने से दिल्ली और मुंबई की तरह जीरो विजिबिलिटी में विमान की लैंडिंग और टेकऑफ होने लगेगा।
डॉ. निशिकांत दुबे, सांसद गोड्डा।
ये भी पढ़ें
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।